बेरोजगार युवक ने 6वीं मंजिल से कूद की खुदकुशी, नौकरी नहीं मिलने से था परेशान...

दुर्ग। भिलाई में एक बेरोजगार युवक ने 6वीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक की पहचान न्यू खुर्सीपार निवासी ललित शर्मा (25) के रूप में की गई।

मरने से पहले परिजनों को कॉल

मरने से पहले युवक ने अपने परिजनों को कॉल किया। उन्होंने सुसाइड करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी थी। परिजनों ने बताया कि नौकरी जाने के बाद से वह काफी परेशान था। उसे काम नहीं मिल रहा था। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को वह अपने दोस्तों के पास गया था। वहां उसने ब्लॉक बिल्डिंग की छत पर शराब पी। देर रात करीब 2 बजे वहीं से छलांग लगा दी।  नौकरी नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान मृतक के परिजनों का कहना है कि एक महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद अचानक वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसका इलाज भी चल रहा था। पिता ने पहले ही उन्हें छोड़ दिया था। इस बीच ललित ने एक ऑटो कंपनी में इंटरव्यू दिया।

मानसिक रूप से काफी परेशान

घरवालों को उसने बताया कि उसकी नौकरी पक्की हो गई है। शुक्रवार को उसने घरवालों को बताया कि जहां उसने इंटरव्यू दिया था उसका चयन नहीं हुआ। इसके बाद वह खम्हरिया आ गया। नौकरी नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।  मां और बहन को बताई खुदकुशी की बात जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को ब्लॉक की छत पर ललित ने शराब पी। उसके बाद उसने रात 11.30 बजे अपनी छोटी बहन और मां को फोन किया। फोन पर उसने माफी मांगी और कहने लगा कि वह किसी काम का नहीं है। घर की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता है, इसलिए खुदकुशी करने जा रहा है।  उसने रात 1.30 बजे अपने ताई, ताऊ और चचेरे भाइयों को फोन करके प्रणाम बोला और सुसाइड की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।  जिम्मेदारी ने बनाया मानसिक रोगी पुलिस के मुताबिक ललित के पिता उन्हें पहले ही छोड़ चुके हैं। घर में उसकी मां एक छोटी बहन और वह रहते था। ललित से दो बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दुर्घटना के बाद दवा में ज्यादा पैसा खर्च हो गया था। इससे उसके ऊपर नौकरी का काफी दबाव था, जिसे लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) Reliance Jio का नेटवर्क डाउन के बाद बड़ा ऑफर, नुकसान की भरपाई! अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारसोने-चांदी के गहने जब्त स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround