'भाजपा प्रायोजित है कवर्धा हिंसा', प्रशासनिक चूक भी हुई' : सरकार
रायपुर। कवर्धा हिंसा को लेकर सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने आज (9 अक्टूबर) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें मंत्रियों ने घटना को भाजपा की ओर से प्रायोजित बताया। जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया।
इसके साथ की प्रशासन की चूक को भी स्वीकार किया। वहीं मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस मंत्री रवींद्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने संयुक्त रूप से की।
सामान्य घटना को सांप्रदायिक रूप दिया
रवींद्र चौबे ने सवाल उठाते हुए कहा कि आईंजी ने कौन सी बात कही। एक रात पहले बाहर के लोगों को क्यों ठहराया गया। किसने उन्हें बुलाया, ठहराया।
उन्होंने कहा कि मुंगेली, बिलासपुर, माना से लोग ने वहां जाकर जुलूस निकाले। इसके पीछे भाजपा का हाथ है। एक सामान्य घटना को सांप्रदायिक रूप दिया जा रहा है। कवर्धा में माहौल खराब किया गया।
'भाजपा ने बनाया अशांति का माहौल'
मंत्री ने कहा कि मामले को सांप्रदायिक रंग दिया गया। भाजपा ने अशांति का माहौल बनाने का किया। यही नहीं भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। सुकमा के मुद्दे को धर्मान्तरण का मुद्दा बनाया गया।
'कवर्धा में दूसरे जिलों से लोगों को बुलाया गया'
घटना को भाजपा की ओर से प्रायोजित बताते हुए कहा कि कवर्धा में दूसरे जिलों से लोगों को बुलाया गया। मंत्रियों ने कहा कि कवर्धा के लोग शांति प्रिय है। घटना के बाद हालात में सुधार को देखते हुए कर्फ्यू में ढील दी गई है।
इस वजह से हुआ था विवाद
कवर्धा में 3 अक्टूबर को वार्ड नंबर 27 के लोहारा नाका चौक इलाके में झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। रविवार दोपहर कुछ युवकों ने अपना झंडा चौराहे पर लगा दिया। इसी बात को लेकर दो गुटों के युवक सड़क पर लड़ाई हो गई। पुलिस की आंखों के सामने एक युवक को भीड़ पीटती रही। मारपीट में 8 लोग घायल हुए हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
कवर्धा हिंसा मामला : डॉ रमन सिंह ने सरकार को दी चेतावनी, मामले की हो न्यायिक जांच
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने जब्त
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround