अरूप कुमार गोस्वामी होंगे छत्तीसगढ़ के चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने 8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस नियुक्ति का दिया आदेश
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा पर मुहर लगाते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरूप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। अरूप कुमार गोस्वामी इससे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस थे। वहीं छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश का चीफ जस्टिस बनाया गया है।
8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्त
दरअसल राष्ट्रपति ने 8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्त का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 4 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का ट्रांसफर भी किया गया है।
जजों को नई नियुक्तियां मिली
- आदेश के मुताबिक, कोलकाता हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट नियुक्त
- मेघालय हाईकोर्ट के जज रंजीत वी मोरे मेघालय में ही चीफ जस्टिस होंगे।
- कर्नाटक हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना चीफ जस्टिस
- हिमाचल प्रदेश के एक्टिंग चीफ जस्टिस आरवी मालिमथ को मध्यप्रदेश का चीफ जस्टिस बनाया गया है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रितु राज अवस्थी को कर्नाटक हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस
- कर्नाटक हाईकोर्ट के जज अरविन्द कुमार को गुजरात हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।
इन 5 जजों का ट्रांसफर
- इसी तरह जस्टिस एए कुरैशी त्रिपुरा से राजस्थान
- जस्टिस इंद्रजीत मोहंती राजस्थान से त्रिपुरा
- मो. रफीक मध्य प्रदेश से हिमाचल प्रदेश
- बिश्वनाथ समद्दर मेघालय से सिक्किम
- एके गोस्वामी आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ में चीफ जस्टिस पदस्थ किये गए हैं।
बता दें कि 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दीपक कुमार तिवारी ने अतिरिक्त जज के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इसके अलावा जस्टिस मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव का ओवेशन हुआ, जिनका राजस्थान हाईकोर्ट जज के रूप में स्थानांतरण किया गया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
ज्वेलर्स के दुकान-घर में 77 लाख की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने जब्त
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround