छत्तीसगढ़ कोरोना : एक दिन में मिले 26 नए मरीज, इन जिलों से आए केस

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शनिवार को 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे अधिक दुर्ग और रायगढ़ जिलों में 5-5 मरीज की पहचान की गई। जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक, वहीं 16 जिलों में आज कोई संक्रमित नहीं मिले हैं। वहीं प्रदेश में 21 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है।

इन जिलों से सामने आए मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दुर्ग 5, राजनांदगांव 0, बालोद 0, बेमेतरा 0, कबीरधाम 0, रायपुर 2 मरीज सामने आए। धमतरी 1, बलौदाबाजार 0, महासमुंद 0, गरियाबंद 2, बिलासपुर 1, रायगढ़ 5, कोरबा 2 केस मिले।जांजगीर-चांपा 0, मुंगेली 0, जीपीएम 0, सरगुजा 0, कोरिया 0, सूरजपुर 0, बलरामपुर 1, जशपुर 0, बस्तर 1, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 2 संक्रमित की पहचान की गई। सुकमा 1, कांकेर 1, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कुल एक्टिव मरीज 215

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 9 लाख 91 हजार 726 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। अब एक्टिव मरीज कुल 215 हैं। कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 570 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 22 हजार 517 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

टीकों की संख्या 2 करोड़ के पार

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाये गए टीकों की संख्या 8 अक्टूबर को 2 करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में पहली और दूसरी दोनों खुराक को मिलाकर अब तक (8 अक्टूबर तक) 2 करोड़ 760 टीके लगाए गए हैं। राज्य में 1 करोड़ 41 लाख 77 हजार 728 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 58 लाख 23 हजार 032 लोगों को दोनों टीके लगाए जा  चुके हैं।

61 प्रतिशत लोगों को पहला टीका

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 84 प्रतिशत और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 61 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। इन दोनों आयु वर्गों के क्रमशः 30 लाख 72 हजार 405 और 22 लाख 33 हजार 757 नागरिक कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) मां बम्लेश्वरी : माता के दरबार पहुंचने के पहले भक्त मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, प्रशासन इस वजह से परेशान कोरोना से मृत : बलौदाबाजार जिला के 6 व्यक्तियों के आश्रितों को 3 लाख की सहायता कोरोना : विवाह और दशगात्र कार्यक्रमों के लिए अधिकतम संख्या निर्धारित, जानिए निर्धारित संख्या… अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround