छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व विभाग में पटवारी के 301 पदों पर भर्ती होने वाली है। राजस्व विभाग ने वित्त विभाग को पटवारियों के 804 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इनमें से 301 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी मिल गई है। राजस्व विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने मीडिया को बताया कि विभाग व्यापमं के जरिए छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती परीक्षा कराएगा। भर्ती के लिए नियम आदि की जानकीर का एक प्रस्ताव जल्द की व्यापमं को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नए साल में होगी।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। CGPEB Patwari Online Form प्रस्तुत करने के लिए निर्देशों का पालन करें। चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापम पटवारी परीक्षा 2021 के लिए सीजी व्यापम द्वारा उम्मीदवारों के चयन हेतु नीचे दर्शित प्रक्रिया आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी अभ्यार्थियों को सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है-
  • लिखित परीक्षा  मेडिकल टेस्ट दस्तावेज सत्यापन
सीजी व्यापमं पटवारी चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए Cg Vyapam Official Notification भलीभांति पढ़ कर समझ लेवे।

वेतनमान

छत्तीसगढ़ व्यापम पटवारी पदों पर जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा उन अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा 7th Pay Commission के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जावेगा।

दो साल बाद 165 पटवारियों का नियुक्ति आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 165 पटवारियों की नियुक्ति के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। करीब दो साल बाद से पूरी प्रक्रिया होने के बाद नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया था। पिछले दिनों सभी प्रशिक्षु अनिश्चितकालीन हड़ताल प चले गए थे। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में राज्य के 14 जिलों में पटवारी के लिए 250 पद पर चयन के लिए वित्त विभाग की अनुमति 2018 में मिल गई थी। व्यापमं ने 2019 को नोटिफिकेशन जारी किया। रिजल्ट मेरिट के आधार पर विभिन्न जिलों में काउंसिलिंग के बाद राज्य के तीन पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर,बिलासपुर और राजनांदगांव में 250 प्रशिक्षुओं पटवार का प्रशिक्षण एक साल के लिए 2019 में हुआ लेकिन शासन की लापरवाही के कारण यह यर प्रशिक्षण दो साल तक चला। लगातार ज्ञापन सौंपने के बाद 2021 में परीक्षा कराया गया।

तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के लिए 988 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

बस्तर संभाग के जिलों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 988 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। इनमें सहायक ग्रेड 3 के 234 और भृत्य के 754 पद शामिल हैं। कमिश्नर जीर चुरेंद्र ने इन पदों में स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए नियोक्ता कार्यालय को आवश्यक तैयारी के साथ 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गये हैं। कमिश्नर ने कहा कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड के माध्यम से चयन के लिए शासन के द्वारा स्वीकृत पदों के अनुरूप आरक्षण रोस्टर की जानकारी, 100 बिन्दु रोस्टर एवं विज्ञापन का नमूना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) Railway Trade Apprentice 2021 : 2226 पदों के लिए भर्ती, 10वीं के नंबर के आधार पर होगा चयन छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround