दर्दनाक हादसा : मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 3 की मौत, 7 घायल
जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी पलट गई है। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्ग। डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो को इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। ये घटना आज सुबह (10 अक्टूबर) की है। दर्दनाक हादसा दुर्ग के अंजोरा-राजनांदगांव बायपास में उरला में हुई है।
श्रद्धालु रायपुर अश्वनी नगर के निवासी
जानकारी के मुताबिक, रायपुर अश्वनी नगर से आठ लोग टाटा सफारी में सवार होकर मा बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए शनिवार की रात डोंगरगढ़ पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वाहन में सवार होकर तड़के सुबह रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान करीब 7 बजे के आसपास मोहन नगर थाना क्षेत्र के पासिंग पुल से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।
मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि, गाड़ी सीधे मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों के ऊपर गिरी है। इस हादसे में ड्राइयवर पुरेन्द्र साहू और मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग जख्मी हो गए है। दो गंभीर रूप से घायल है। जिसे रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस मौके पर पहुंची गई है, जो मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है।
श्रद्धालु सो रहे थे
वहीं इस हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि, जब ये घटना हुआ उस दौरान चार पहिया सवार सभी श्रद्धालु सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, ड्राइवर की भी आंख झपकी होगी। इस दौरान ये हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।
- गाड़ी बायपास के बोगदा पुल में गिरी
- सभी श्रद्धालु रायपुर के अश्वनी नगर के रहने वाले है
- हादसे में मृत 2 लोगों की पहचान नहीं हुई
- वाहन में 8 लोग सवार थे .
- वाहन चालक पुरेंद्र साहू की मौत हो गई
- मोहन नगर पुलिस जांच में जुटी है
- कुल 3 लोगों की मौत में एक ड्राइवर है
- 2 अन्य मृतक ग्रामीण बताए जा रहे है
दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री ने दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा-
आज दुर्ग के उरला दामाद पारा के पास कार हादसे में 3 लोगों की मृत्यु का बेहद दुखद समाचार मिला है।
मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1447071599362932736
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
बेरोजगार युवक ने 6वीं मंजिल से कूद की खुदकुशी, नौकरी नहीं मिलने से था परेशान…
Reliance Jio का नेटवर्क डाउन के बाद बड़ा ऑफर, नुकसान की भरपाई!
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround