अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) ने रविवार को T20 World Cup 2021 के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया। पांच साल बाद खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में इस बार विजेताओं पर जमकर धनवर्षा होगी।
स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। जल्द ही क्रिकेट का महासंग्राम होगा। इस साल आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट यूएई और ओमान में होंगे। टीम यहां पहुंचना शुरू हो गया है। आईसीसी भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही है।
आईसीसी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, T20 World Cup 2021 जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन (लगभग 12 करोड़) और उप-विजेता टीम को 8 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़) रुपये मिलेंगे। टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनलिस्ट को लगभग 3 करोड़ की इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा आईसीसी सुपर 12 स्टेज में हर मुकाबला जीतने पर टीमों को बोनस देना भी जारी रखेगी।
https://twitter.com/ICC/status/1447129515570999296
17 अक्तूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी से होगा जबकि फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का मेजबान भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड और फिर 3 नवंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। इस बार विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसमें टीम इंडिया को ग्रुप-2 में रखा गया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
dc vs csk : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, पंत की टीम टॉप पर पहुंची
MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्ली, मुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround