पुलिस ट्रांसफर : बलौदाबाजार जिले में तीन इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर ट्रांसफर, एसपी ने जारी किया आदेश   

लोगों की शिकायत के बाद जिले के चार पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। यह सब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के दौरे के बाद किया गया है।  बलौदाबाजार। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बलौदाबाजार के पलारी दौरे का असर हुआ है। लोगों की शिकायत के बाद जिले के पुलिस कर्मी का ट्रांसफर किया है। तीन इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है।

थाना प्रभारियों को तत्काल चार्ज लेने का आदेश

एसपी आईके एलेसेला द्वारा जारी आदेश में सभी थाना प्रभारियों को तत्काल चार्ज लेने कहा गया है। जारी आदेश में बलौदाबाजार यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को पलारी थाना प्रभारी, सिमगा थाना में पदस्थ निरीक्षक नरेश चौहान को बलौदाबाजार यातायात शाखा प्रभारी नियुक्त किया है। रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में पदस्थ निरीक्षक दीनबंधु उइके को भटगांव थाना प्रभारी और भटगांव थाना में पदस्थ उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को सिमगा थाना प्रभारी बनाया किया गया है।

रिश्वत, मारपीट और कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा था

बता दें कि बलौदाबाजार स्थित पलारी थाने में आदिवासी महिला और उसके मानसिक रूप से दिव्यांग बेटे की जमकर पिटाई कर हुईई। महिला अपनी गुम हुई बेटी के लौट आने की सूचना देने थाने पहुंची थी। आरोप है कि यहां केस खत्म करने के लिए उससे 20 हजार रुपए मांगे गए। इससे इनकार करने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीट दिया। पता चलने पर लोगों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया था। मामला सामने आने के बाद एसपी ने टीआई को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही 7 दिन में जांच की रिपोर्ट मांगी गई थी।

शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं

इसके अलावा सिमगा समेत अन्य थाने में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने की शिकायत गृहमंत्री से की गई थी। स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा और शिवरतन शर्मा भी आंदोलन कर चुके हैं।  Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… दर्दनाक हादसा : मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 3 की मौत, 7 घायल Reliance Jio का नेटवर्क डाउन के बाद बड़ा ऑफर, नुकसान की भरपाई! अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround