किसान रैली वाराणसी : प्रियंका गांधी बोलीं- देश के गृह राज्य मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक हम लड़ते रहेंगे, भूपेश ने 25 सौ रुपए में धान खरीदी का किया वादा
किसान रैली वाराणसी प्रियंका गांधी ने में कहा कि जब तक देश के गृह राज्य मंत्री इस्तीफा नहीं देते। हम लड़ते रहेंगे। इस देश में किसी भी जाति के लोग सुरक्षित नहीं है। यहां सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता और उसके खरबपति दोस्त सुरक्षित है।
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक किसान न्याय रैली को संबोधित किया। इस पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कूष्मांडा के दरबार में पूजा की। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला।
प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों और पत्रकार की कार में रौंदकर हत्या की गई। मृतक के परिवार में से कई सदस्य आज सीमा की रखा कर रहे। वे देश की सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं पत्रकार सचाई दिखाने की कोशिश कर करा था। लेकिन उसको भी गाड़ी के नीचे कुचल दिया गया। लेकिन उसे अब न्याय नहीं मिल रहा। जब परिवार से मिली तो सभी परिवार ने यही कहा कि इस सरकार में न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।
देश में अगर न्याय नहीं मिल रहा तो किसके पास जाए। जिसको हमने विधायक और मंत्री बनाया, सभी मुहं मोड़ लेते हैं। जनता आखिर किसके पास जाए।
6 सौ से अधिक किसान शहीद
वाराणसी के किसान रैली में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ देश के किसानों ने 300 से अधिक दिन तक आंदोलन किया। जो अभी तक चल रहा है। इस दौरान 6 सौ से अधिक किसान शहीद हो गए। तीन काले कानून से खेत, आमदनी, फसल सब मोदी के खरबपति मित्र के पास जाने वाली है।
किसानों से 72 रुपए में सेब खरीदी
मोदी के खरबपति मित्र ने हिमाचल प्रदेश में किसानों से 88 रुपए किलो में सेब खरीदी। इस साल 72 रुपए में खरीद रहे हैं। अब फसल के दाम व्यापारी तय कर रहे हैं। ये स्थिति अब पूरे देश में होगी। इस कानून से किसानों का सब कुछ छीना जाएगा।
प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को आतंकी, आंदोलनजीवी कहा है। मुख्यमंत्री योगी ने उपद्रवी कहा है। लेकिन देशवासी जानते वे कौन है।
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के करोड़ों गंगा पुत्रों का किया अपमान
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में घुम सकते हैं। अमेरिका, जापान जा सकते हैं, लेकिन किसानों से बात करने 10 मिनट की दूरी तय कर नहीं जा सकते। मोदी अपने आप को गंगा पुत्र कहते हैं। लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश के करोड़ों गंगा पुत्रों का अपमान किया है। आज प्रदेश में किसानों की स्थिति क्या है। खुले में आवारा पशु घुम रहे हैं। इससे किसान परेशान है। क्या उसने देखा है। मैंने ये सब देखा है।
बिजली के दाम तीन बार बढ़ाए
किसानों के बिजली के दाम तीन बार बढ़ाए गए। क्या पीएम ने देखा है कुछ कहा है। प्रदेश के किसानों को तो धान और गेंहू का सही दाम नहीं मिल रहा है। लेकिन खाद का दाम बढ़ गया है। पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ गया है। रसोई गैस हजार रुपए पहुंच गया है। इसके राज में 23 करोड़ लोग करीबी रेखा के नीचे चले गए है। बेरोजगारी चरम पर है। जहां जाओ बेरोजगार युवा मिलते हैं।
'योगी ने सफाई कर्माचरियों के प्रति अपशब्द कही'
वाराणसी के किसान रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि योगी ने सफाई कर्माचरियों के प्रति अपशब्द कही। इसके बाद वाल्मिकी मंदिर में झाडू लगाने गई। वहां घर-घर में बताया कि किसी ने आईटीआई, बीए किसी के पास रोजगार नहीं था। सफाई कर्मचारी के वेतन नहीं बढ़ाया गया है। सभी नाराज है।
कोरोना काल में सरकार ने कोई राहत नहीं
कोरोना काल के मुसीबत के समय भी प्रधानमंत्री के खरबपति मित्र रोज खरब रुपए कमाए। लेकिन आपके काम बंद है। कोरोना काल में व्यापार, मजदूरी करने वालों का काम बंद हो गया। सरकार ने कोई राहत नहीं दी। सिर्फ प्रताड़ित किया। जबकि अन्य देशों में जहां कोरोना की मार पड़ी वहां राहत दी गई। लेकिन यहां नहीं दिया गया।
सरकारी विमान बेच अपने लिए दो विमान खरीदे
एयरपोर्ट खरबपति मित्रों को बेच दी। पीएम ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदी। एक जहाज 8 हजार करोड़ रुपए का था। दो जहाज 16 हजार करोड़ रुपए के हुए। देश के एयर इंडिया 18 हजार करोड़ रुपए में अपने दोस्तों को बेच दिए। समझ लीजिए यहां कुछ नहीं हो रहा है। कमाई नहीं, रोजगार नहीं, निषाद, दलित और महिला सब त्रस्त है।
देश में सिर्फ दो लोग सुरक्षित
मीडिया में आता है हम कि जब सुरक्षित है। लेकिन इस देश में सिर्फ दो लोग सुरक्षित है। भाजपा के कार्यकर्ता और खरबपति दोस्त। किसी जाति के लोग सुरक्षित नहीं है। दलित, महिला, किसान, अल्पसंख्यक, निषाद कोई सुरक्षित नहीं है। इस बात को सही तरीके से पहचानिए। देश नष्ट हो रहा है।
देश में बेरोजगारी
कांग्रेस महासचिव बोलीं कि बस स्टैंड पर जो होर्डिंग लग रहा है। बताया जा रहा है कि फसल के दाम,गैस सिलेंडर मिल रहा है। बच्चों को रोजगार मिल रहा है। लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। लोग सच बोलने से डर क्यों रहे है। किस बात की डर है। अब वक्त आ गया है। ये देश पीएम की जागीर नहीं है। ये देश आपका है। इसे कौन बचाएगा। अगर आप नहीं समझेंगे। तो कौन बचाएगा। आपने इसे बनाया है।
न्याय देने के लिए मजबूर कीजिए
जो आपको आतंकवादी कहते है। उसे न्याय देने के लिए मजबूर कीजिए। कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते। हम लड़ते रहेंगे। जब तक देश के गृह राज्य मंत्री इस्तीफा नहीं देते। हम लड़ते रहेंगे। हमें कोई छुप नहीं करा सकता। रोक नहीं सकता। हम देश को आजाद कराने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता है।
जब से ये सरकार आई है। पिछले सात साल में आपके जीवन में तरीकी आई है। विकास आपके द्वार पर आया है। जो वादा किया गया था। उसे ऩिभाया गया है। अगर नहीं निभाया है तो। आप मेरे साथ आइये। अपने प्रदेश को बदलिये। परिवर्तन लाइये। मैं परिवर्तन लाने तक नहीं रूकंगी।
योगी आदित्यनाथ बहुत डरपोक- सीएम भूपेश बघेल
वाराणसी के किसान रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाराणसी की भूमि से योगी सरकार को जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत डरपोक है, उन्हें एयरपोर्ट पर बैठा रखा, न प्रियंका गांधी से मिलने दिया और न ही लखीमपुर खीरी के किसानों के परिजनों से मिलने दिया। योगी जैसा डरा इंसान मैने आज तक नहीं देखा।
बघेल ने कहा कि यह तो काले अंग्रेज हैं, पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे कालों, से हम लोग लड़ने वाले लोग हैं। हमने तो सुना था, साधु संत किसी से नहीं डरते हैं, लेकिन यह योगी है, ना बहुत डरपोक है। वह हमारे दलितों से डरते हैं, वह हमारे किसानों से डरते हैं। वह हमारे युवाओं से डरते हैं और पुलिस को आगे करते हैं। अरे इतना डरपोक है, एक महिला प्रियंका गांधी वाड्रा से डर गया। लखीमपुर नहीं जाने दिया, 4 दिन तक जेल के अंदर बंद रखा।
[caption id="attachment_3213" align="aligncenter" width="640"]

सीएम भूपेश बघेल किसान रैली वाराणसी[/caption]
सीएम बघेल यहीं नहीं ठहरे लगातार योगी सरकार पर हमला करते रहे। उन्होंने कहा कि मैं रायपुर से चलकर किसानों से मिलने के लिए लखनऊ आया, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर जाने नहीं दिया। अपने नेता प्रियंका गांधी से मिलने जाना चाहता था, अपने कांग्रेस नेता से मिलना चाहता था, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया। इतना डरपोक, इतना डरा हुआ इंसान हमने नहीं देखा। योगी हमारे छत्तीसगढ़ में आए, लेकिन हमने योगी को आज तक नहीं रोका।
किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई
सीएम ने मोदी सरकार समेत योगी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन नहीं हुआ। हमारे नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए, उन्होंने किसानों से वादा किया. हमारी सरकार बनाई। हम किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी कर रहे हैं। किसानों को मुफ्त बिजली, बिजली बिल आधा किया। पूरे देश में अकेला राज्य है, जहां 2500 रुपअ प्रति क्विंटल धान की खरीदी हो रही है।
2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदने का वादा
जब छत्तीसगढ़ में 2500 में धान खरीदा जा सकता है, तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनवाइये. हम यहां भी किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदेंगे। उन्होंने बीजेपी सरकार को कहा कि ये जुमले बाजों की सरकार है, कभी कहते हैं 15 लाख देंगे, कभी कहते हैं किसानों की आय दोगुना करेंगे, कभी कुछ और कहते हैं। यह केवल धर्म के नाम से लड़वाना जानते हैं, यह गुर अंग्रेजों से सीखे हैं। फूट डालो और राज करो।
लखीमपुर में भी 8 लोगों को रौंदा गया
देश जब अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था, तब RSS के लोग मुखबिरी कर रहे थे। इससे पहले मुंशीगंज में भी किसानों को भूंजा गया था। अब लखीमपुर में भी 8 लोगों को रौंदा गया। गौ माता के नाम से लोग वोट मांगते हैं, कभी सेवा नहीं की है। छत्तीसगढ की सरकार 2 रुपए किलो में गोबर खरीद रही है। अब बिजली बना रहे हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
Reliance Jio का नेटवर्क डाउन के बाद बड़ा ऑफर, नुकसान की भरपाई!
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround