बाहरी मजदूरों की मुसाफिरी जरूरी : छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना ने दिया आवेदन, कहा- कारखानों में कार्यरत बाहरी मजदूरों का रखे रिकार्ड...

तिल्दा विकासखंड के कारखानों में दूसरे प्रदेश के मजदूर पहुंचे हुए हैं। जिससे क्षेत्र में अपराध की संख्या बढ़ गई है। आस-पास ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की है। इसलिए बाहरी मजदूरों की मुसाफिरी जरूरी हो गया है। रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई ने रविवार कोखरोरा थाना के सहायक प्रभारी रविंद्र ध्रुव को मुसाफिरी दर्ज करने आवेदन दिया है। इस दौरान क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि आस-पास के उद्योगों में अन्य प्रदेश के मजदूर पहुंच रहे हैं। इन बाहरी मजदूरों के आने से गांवों अपराध बढ़ गया है। बाहरी लोगों की जानकारी थाने में रिकार्ड दर्ज होने से उसे आसानी से पकड़ा जा सकता है।  

छत्तीसगढ़िया मजदूरों के हित को हानि

बता दें कि बीते कुछ दिनों में राजधानी एवं ग्रामीण जगहों में घटनाओं में बाहरी वयक्तियों की जानकारी पाया गया हैं। कुछ दिनों पहले अडानी पावर प्लांट में काम कर रहे मजदूरों द्वारा छत्तीसगढ़िया मजदूरों के हित को हानि पहुंचाते हुए उन्हें गाली गलौज करने धमकाने जैसी बात हुई थी।मशरूम फैक्ट्री से भी शिकायत आई थी।

थाना खरोरा में ज्ञापन, प्रबंधन को हिदायत देने की अपील

इन्हीं सब कारणों को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई ने थाना खरोरा में ज्ञापन देकर बाहर से आए सभी मजदूरों के मुसाफिरी दर्ज कराने वह प्रबंधन को हिदायत देने की अपील की गई।  छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई लगातार खरोरा क्षेत्र में बाहरी प्रबंधन बाहरी मजदूरों को अपने इलाके में नाकेबंदी के लिए काम कर रहा है।

मैदान की लड़ाई के लिए क्रांति सेना तैयार

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई के अध्यक्ष राहुल वर्मा ने चेतावनी दी है।उन्होंने ये निम्न बातें कही-
  • कहा कि ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़िया भाई बहनों को यही स्थापित उद्योगों में काम मिलना चाहिए।
  • कोई भी उद्योग हो, छोटा या बड़ा जैसा भी प्रबंधन हो
  • प्रबंधन से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ीयों को काम में रखें।
  • जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करें।
  • ऐसा नहीं होने की दशा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना खरोरा इकाई अपराधियों का पुरजोर विरोध करेगा
  • उपेक्षा होने पर मैदान की लड़ाई के लिए तैयार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… dc vs csk : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, पंत की टीम टॉप पर पहुंची MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्लीमुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround