DC vs CSK qualifier : CSK फाइनल में पहुंची, धोनी ने दिलाई जीत, दिल्ली के पास एक और मौका....

DC vs CSK qualifier रोमांचक मुकाबले में दिल्ली हार गई। वहीं CSK नौवीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। अभी दिल्ली के पास फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका है।  स्पोर्ट्स न्यूज। आईपीएल (IPL-2021) के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहुंच गई है। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है। अभी दिल्ली के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। क्वालीफाई 2 में बेंगलुरू और कोलकाता का मुकाबला सोमवार को शारजाह में हैं। इसके विजेता टीम से दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगी।

आखिरी ओवर रहा रोमांचक

आखिरी ओवर में चेन्नई को 13 रनों की दरकार थी। दिल्ली ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी टॉम करन को दी। टॉम करन ने पहली ही गेंद पर मोइन अली (16) को आउट किया और दिल्ली को छठी सफलता दिलाई। इसके बाद धोनी ने लगातार दो चौके लगाकर चेन्नई को मुकाबले में वापस ला खड़ा किया। दबाव में करन ने अगली गेंद वाइड फेंकी। उसके बाद धोनी ने फिर चौका जड़ दिया। गेंद सीमी रेखा से पार पहुंचाकर माही ने CSK की जीत पर मुहर लगा दी।

चेन्नई नौवीं बार लीग के फाइनल में प्रवेश किया

चेन्नई ने दिल्ली को हराकर नौवीं बार लीग के फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले एमएस धोनी ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 172 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। धोनी ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।  दरअसल, 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई (CSK) की शुरुआत खराब रही और पारी की चौथी ही गेंद पर फाफ डु प्लेसिस (1) रन बनाकर एनरिक नोर्त्या की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। T20 World Cup 2021 के इनामी राशि का एलान, विजेताओं पर होगी धनवर्षा

उथप्पा ने लगाया अर्धशतक 

पावरप्ले तक चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 59 रन था। पारी के छठे ओवर में रॉबिन उथप्पा ने आवेश खान के खिलाफ 20 रन बनाए थे। उथप्पा ने 2019 के बाद आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाया। यह उनका 25वां और चेन्नई  के लिए पहला अर्धशतक रहा। दूसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और रॉबिन उथप्पा ने शानदारी पारी खेली।

ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को जीत तक पहुंचाया

उथप्पा ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 63 रन की बेहतरीन पारी खेली। वे टॉम करन की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर में करन ने शार्दूल को (0) पर चलता किया। अगले ही ओवर में अंबाती रायडू (1) रन पर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ (70) की विकेट आवेश खान ने 19वें ओवर में चटकाई।

 पृथ्वी शॉ की पारी गई खराब

 पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 60 रन बनाए। फेज-2 में पृथ्वी का यह पहला और IPL-14 में चौथा अर्धशतक रहा। शॉ ने लगभग हर दिशा में शॉट्स लगाए। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चेन्नई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहे थे तभी रवींद्र जडेजा ने उनको आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

अच्छी शुरुआत के बाद पहली विकेट

दिल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए अच्छी शुरुआत की। तीन ओवर में पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने 32 रन बनाए। यह जोड़ी रफ्तार पकड़ रही थी, तभी जोश हेजलवुड ने धवन (7) को आउट कर चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। हेजलवुड ने अपने अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर (1) को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। इसके बाद मोइन अली ने अक्षर पटेल (10) की विकेट चटकाई। पंत की कप्तानी पारी मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत अजब-गजब बल्लेबाजी करते नजर आएं। उन्होंने 2 छक्के सिर्फ एक हाथ से जड़ें। वहीं, एक बार तो उनका बल्ला ही उनके हाथ से छूट गया। बल्ला उड़ते हुए स्क्वायर लेग अंपायर के पास गया। अंपायर बाल-बाल बचे। वहीं, आखिरी ओवर में पंत ने 3 गेंद डॉट खेली। तीनों गेंद पर वो सिंगल ले सकते थे, लेकिन उन्होंने रन नहीं दौड़ा। पारी की आखिरी गेंद पर भी पंत ने एक हाथ से शॉट मारा लेकिन इस बार गेंद बांउड्री पार नहीं कर पाई। इस गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। दोनों टीमें DC- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), टॉम करन, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिक नोर्त्या CSK- ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… dc vs csk : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, पंत की टीम टॉप पर पहुंची MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्लीमुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround