कोरोना योद्धा : धरना स्थल में सांप ने काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती...
रायपुर। राजधानी के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में एक कोरोना योद्धा को सांप ने काट लिया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना काल में अस्पताल में सेवा दिए स्वास्थ्य कर्मचारी करीब 50 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इस बीच रविवार की रात जहरीले सांप ने एक आंदोलनकारी को डस लिया।
युवक बलौदा बाजार का निवासी
जानकारी के मुताबिक, जिस कोरोना योद्धा को सांप ने काटा है, उसका नाम धनेश साहू बताया जा रहा है। वे मूलतः बलौदा बाजार का रहने वाला है।
युवक को आनन-फानन में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
50 दिन से सेवा वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन
बता दें कि क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ के आंदोलन कारी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर ही सोते है। इसी दौरान सांप के काटने के बात कही जा रही है। कोरोना योद्धा पिछले करीब 50 दिनों से सेवा में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है।
सेवा समाप्त कर दी
क्रांतिकारी कोरोना योद्धा संघ का कहना है कि कोरोना काल में जान दांव पर लगाकर अस्पताल में सेवाएं दी। अब सेवा समाप्त कर दी गई है।
कोविड कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मियों की मांग
- कोरोना काल के दौरान अस्थाई रूप से भर्ती स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य पर निरंतर रखा जाए।
- जिनकी सेवा समाप्त कर दी गई है उन्हें पुनः कार्य पर निरंतर रखा जाए।
- इन मांगों को लेकर संघ आंदोलन कर रहे हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
दर्दनाक हादसा : मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 3 की मौत, 7 घायल
Reliance Jio का नेटवर्क डाउन के बाद बड़ा ऑफर, नुकसान की भरपाई!
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround