जम्मू कश्मीर में सेना के एक अफसर और चार जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुआ हमला
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना का एक आफिसर और चार जवान शहीद हो गए हैं। अभी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। चार से पांच आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है।
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें एक जेसीओ और चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ जारी है।
अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। एक आतंकी अनंतनाग और एक बांदीपोरा में मारा गया है। बांदीपोरा में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था।
पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर
अनंतनाग में रविवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बता दें कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस आतंकियों के एक मददगार को पकड़ने गई थी। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकी के पास से एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुआ है।
बांदीपोरा में आतंकी इम्तियाज अहमद डार मारा गया
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 13-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बांदीपोरा में गुंड जहांगीर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलाबारी शुरू कर दी। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। जिसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था। इसके साथ वह अन्य आतंकी हमलों में शामिल था।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ कोरोना : एक दिन में मिले 26 नए मरीज, इन जिलों से आए केस
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
दर्दनाक हादसा : मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 3 की मौत, 7 घायल
Reliance Jio का नेटवर्क डाउन के बाद बड़ा ऑफर, नुकसान की भरपाई!
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround