अमिताभ बच्चन का जन्मदिन पर ऐलान, पान मसाला कमला पसंद का विज्ञापन छोड़ा...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने 79वें जन्मदिन पर कमला पसंद पान मसाला का विज्ञापन छोड़ दिया। उन्होंने इस कंपनी के साथ प्रमोशन का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया है। साथ ही फीस भी लौट दी है। बिग बी ने ये भी बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है।''

ब्लॉग में कहा- नहीं थी पूरी जानकारी

अमिताभ बच्चन कार्यालय ने एक ब्लॉग पोस्ट में रविवार रात बताया गया कि वो अब इस प्रचार से जुड़े नहीं हैं। पोस्ट में कहा गया कि 'इस विज्ञापन के प्रसारण के कुछ दिन बाद बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इससे अलग हो गए। बच्चन जब इस ब्रांड से जुड़े थे तो उन्हें पता नहीं था कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित उत्पाद से संबंधित विज्ञापन के तहत आता है'।

 कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर फीस वापस की

 पोस्ट में बताया कि अमिताभ बच्चन ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया और प्रचार के लिए मिली राशि को वापस कर दिया। पिछले महीने एक गैर सरकारी संगठन 'राष्ट्रीय तंबाकू उन्मून संगठन' (नोट) ने बच्चन से अपील की थी कि वो पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों का हिस्सा न बनें। बता दें कि आज अमिताभ बच्चन अपना 79वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर चारों तरफ से बर्थडे विशेज मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

अमिताभ बच्चन ने जब से कमला पसंद पान मसाला का विज्ञापन किया था, उसके बाद से ही उन्हें जमकर ट्रोल किया था, हालांकि बाद में अमिताभ बच्चन ने खुद इस विज्ञापन को करने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था- 'मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है।'

रणवीर सिंह भी नजर आए थे

कमला पसंद पान मसाला के विज्ञापन में बिग बी के साथ रणवीर सिंह भी नजर आए थे। अमिताभ के हटने के बाद अब उसका क्या रूख है, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं क्या कंपनी रणवीर के साथ विज्ञापन जारी रेखेगी। इस पर सभी की नजर रहेगी। 

कई स्टार पान मसाला के कर रहे विज्ञापन

टीवी में पान मसाला का विज्ञापन का चलन इन दिनों बढ़ गया है। पहले एक एड में सिर्फ अजय देवगन दिखते थे। अब उनके साथ शाहरूख खान भी दिखाई दे रहे है। इसी तरह टाइगर श्राप जैसे कई स्टार भी पान मसाल का एड करते नजर आ रहे हैंं। विरोध के बाद भी इन स्टार का सिर्फ पैसे कमाने पर फोकस है।  Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) KBC : अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के रचयिता पर किया सवाल, रायपुर की मनीषा ने दिया ये जवाब ‘रामायण’ के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround