'इंडियन स्पेस एसोसिएशन' की शुरुआत, पीएम मोदी बोले- भारत किसी भी देश से कम नहीं...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'इंडियन स्पेस एसोसिएशन' (इस्पा) की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में है, इतनी पहले कभी नहीं रही। स्पेस क्षेत्र और स्पेस तकनीक को लेकर आज भारत में जो रिफॉर्म हो रहे हैं, वो इसी की कड़ी है। मैं इंडियन स्पेस एसोसिएशन के गठन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडियन स्पेस एसोसिएशन के चार उद्देश्य हैं। इसमें पहला है, नवाचार के लिए प्राइवेट सेक्टर को स्वतंत्रता देना, दूसरा एक प्रवर्तक के रूप में सरकार की भूमिका सुनिश्चित करना, तीसरा युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना और चौथा स्पेस सेक्टर का विकास आम नागरिकों के साधन के रूप में करना।
आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक अभियान नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारत को नवाचार का ग्लोबल सेंटर बनाना है। यह एक ऐसी रणनीति है जो भारत के टेक्नोलॉजीकल एक्सपर्टीज को आधार बनाएगी। वैश्विक विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने का कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक अभियान नहीं है। यह एक बेहतर सोच और बेहतर योजना है, जिससे भारत के उद्यमियों और युवाओं के कौशल को बढ़ाया जा सके और भारत को 'मैन्यूफैक्चरिंग का पॉवरहाउस' बनाया जा सके।
भारत की क्षमता दूसरे देश से कम नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा स्पेस सेक्टर, 130 करोड़ देशवासियों की प्रगति का एक बड़ा माध्यम है। यह क्षेत्र सामान्य मानव को बेहतर मैपिंग, इमेजिंग और कनेक्टिविटी की सुविधा पहुंचाएगा। यह संघ उद्यमियों के लिए शिपमेंट से लेकर डिलीवरी तक बेहतर स्पीड मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज जिस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जो रिफॉर्म कर रहा है उसका आधार है, भारत को अपने सामर्थ्य पर अटूट विश्वास। उन्होंने कहा कि भारत का सामर्थ्य दुनिया के सभी देशों से जरा भी कम नहीं है।
संस्थापक सदस्य में ये शामिल
पीएमओ ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष संघ के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को, वनवेब, भारती एयरटेल, मैपमाय इंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज व अनंत टेक्नोलॉजी शामिल हैं। यह संघ अंतरिक्ष संबंधी नीतियों की हिमायत करेगा और सरकार व सरकार की एजेंसियों के बीच सामंजस्य स्थापित करेगा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
KBC : अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के रचयिता पर किया सवाल, रायपुर की मनीषा ने दिया ये जवाब
‘रामायण’ के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround