कांग्रेस के मौन व्रत पर रमन सिंह-केदार कश्यप का तंज, छत्तीसगढ़ के किसान आत्महत्या पर संवेदना क्यों नहीं...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को मौन व्रत किया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसा है। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान आत्महत्या करता है, आदिवासी मारे जाते हैं तो संवेदना व्यक्त करने तक नहीं जाते। वहां उत्तर प्रदेश में उदारता दिखा रहे हैं।

मरकाम का मौन व्रत राजनीतिक नौटंकी- केदार कश्यप

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के मौन व्रत को राजनीतिक नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि उनको स्वयं उनके विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गम्भीरता से नहीं लेते, कोई उनकी नहीं सुनता। ऐसे में उनका मौन व्रत केवल राजनीतिक नौटंकी और अपने आपको कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने का अहसास करवाने का प्रयास है।

कांग्रेस अध्यक्ष का कोई अस्तित्व नहीं

कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक दिल्ली शक्ति प्रदर्शन के लिए जाते हैं। मोहन मरकाम को पता नहीं होता। वे वीडियो जारी कर अपील करते हैं, कोई गम्भीरता से नहीं लेता। उल्टे महापौर, निगम मण्डल, अध्यक्षों की दिल्ली जाने कतार लग जाती हैं, और कांग्रेस अध्यक्ष अपील करते ही रह जाते हैं। यही कांग्रेस अध्यक्ष के अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा करता हैं, फिर उनके मौन व्रत का क्या औचित्य।

छत्तीसगढ़ में कुर्सी की लड़ाई

केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से सवाल करते हुए कहा कि कहीं वे छत्तीसगढ़ में चल रही कुर्सी की लड़ाई के बीच चन्नी की भूमिका में अपने आपको तो नहीं देख रहे हैं? और इसीलिए मौन व्रत की राजनीतिक नौटंकी में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपनी पदयात्रा के दौरान कुर्सी की लड़ाई के चलते छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित करने के लिए जनता से माफी मांगने की नसीहत दी है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… जम्मू कश्मीर में सेना के एक अफसर और चार जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुआ हमला कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround