सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद...

जांजगीर चांपा। एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में मौके पर आधार कार्ड और शराब की खाली बोतले भी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना मुलमला थाना क्षेत्र के नवागांव की है। आज झाड़ियों के बीच महिला की सिर कटी लाश ग्रामीणों ने देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

आधार कार्ड और कुछ कागजात

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका महिला का धड़ की झाड़ियों में पड़ा था। वहीं सिर धड़ से गायब था। शव के पास से पुलिस को एक पर्स भी मिला है। जिसमें एक आधार कार्ड और कुछ कागजात भी मिले हैं। आधार कार्ड में महिला का नाम राजकुमारी खरे 46 वर्ष निवासी पीपरसत्ती गांव लिखा है।

शराब की खाली बोतले भी मिली

पुलिस ने संदेह जताया है कि आधार कार्ड महिला का हो सकता है। फिलहाल मौके पर शराब की खाली बोतले भी मिली है। पुलिस शव को मोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। महिला दो महीने से लापता बताया जा रहा है कि आधार कार्ड में जिस महिला का नाम वो, वो पिछले दो महीने से लापता है। इसकी शिकायत थाने में की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… जम्मू कश्मीर में सेना के एक अफसर और चार जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुआ हमला कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround