सिलबट्टे से हमला : महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस को इसकी आशंका...
सिलबट्टे से हमला कर महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस को इसकी आशंका है।
महासमुंद। जिले में सोमवार सुबह एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया गया। जिससे मौके पर उसकी जान चली गई। शव उसके ही घर में पड़ा मिला है। जब उसका पति दोपहर को लौटा तो वारदात की जानकारी हुई। घर में रखे रुपए भी गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के चलते उसकी हत्या की गई है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।
पति काम करने बाहर गया था
जानकारी के अनुसार, ग्राम अजगरखार निवासी सुंदरी बाई (50) पत्नी जगदीश प्रसाद साहू घर में अकेली थी। उसका पति रसोइए का काम करता है। वह खाना बनाने के लिए गया हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जब वह दाखिल हुआ तो कमरे में खून से लतपथ शव मिला। सुंदरी बाई के सिर पर सिलबट्टे से जोरदार हमला किया गया था। शव के पास ही खून से सना सिलबट्टा पड़ा था।
घर से 11 हजार रुपए गायब
जगदीश प्रसाद अपने आप संभालते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। जगदीश ने पुलिस को बताया कि अलमारी में रखे 11 हजार रुपए भी गायब हैं।
चोरी के चलते हत्या की आशंका
पुलिस को चोरी के चलते हत्या की आशंका की है। हालांकि इसके अलावा कुछ चोरी नहीं हुआ है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर का कहना है कि महिला के एक बेटी और 2 बेटे हैं। तीनों बाहर रहते हैं। आरोपियों का पता लगा रहे हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
जम्मू कश्मीर में सेना के एक अफसर और चार जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुआ हमला
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround