अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी
शिक्षाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीआई (DPI) ने डीईओ (DEO) से जानकारी मांगी है।
रायपुर। शिक्षाकर्मियों की बहुत पुरानी मांग जल्द पूरी होगी। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए सचिवों की एक कमेटी बनाई थी।
सभी जिला अधिकारियों को भेजा पत्र
लोक शिक्षण संचालनालय संचालक डॉ कमलप्रीत सिंह ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कई बिंदुओं में जानकारी मांगी है।
दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने के संबंध में-
- जिलेवार शिक्षाकर्मियों के कितने पद स्वीकृत है, भरे एवं रिक्त पद की जाननकारी
- कितने दिवगंत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र पाया गया है।
- कितने शिक्षाकर्मियों का संवलियन होना है।
- जिलेवार अनुकंपा नियुक्ति के लिए शिक्षाकर्मियों के कितने पद स्वीकृत है। भरे एवं रिक्त पद की विस्तृत जानकारी।
- यह जानकारी तत्काल आज ही इस कार्यालय में भेजे ताकि मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुपालन में गठित समिति के समक्ष विभाग की जानकारी प्रस्तुत किया जा सके।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
जम्मू कश्मीर में सेना के एक अफसर और चार जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुआ हमला
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround