शिक्षकों की भर्ती मामला : राज्यपाल उइके ने डीपीआई कमलप्रीत सिंह को लगाया फोन, कहा- शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही जल्द पूरा करें
शिक्षकों की भर्ती मामला : राज्यपाल उइके ने सोमवार को डीपीआई कमलप्रीत सिंह को फोन लगाया। इसके बाद उन्हें कहा- शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही जल्द पूरा करें।
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की भर्ती के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
बस्तर और सरगुजा में भर्ती लंबित
संघ ने कहा कि रायपुर बिलासपुर और दुर्ग संभाग में ही शिक्षकों की भर्ती की गई है। लेकिन बस्तर और सरगुजा में 2300 पदों के विरुद्ध शिक्षकों की भर्ती लंबित है। इसके कारण अनुपूरक सूची जारी नहीं की गई है।
6 हजार शिक्षकों की नियुक्त नहीं
अभी तक 14580 विज्ञापित शिक्षकों के पदों में से करीब 6 हजार शिक्षकों की नियुक्त नहीं हो पाई है। प्रतिनिधि मंडल ने जल्द शिक्षकों की नियुक्ति कराने का आग्रह किया।
डीएड और बीएड संघ की व्यथा सुनने के बाद राज्यपाल ने स्कूल शिक्षा सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह से टेलीफोन से बात कर आवश्यक कार्यवाही जल्द करने कहा गया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround