डॉ रमन सिंह दुर्ग जेल में हिंसा के आरोपियों से मिले, बोले- कवर्धा में मंत्री अकबर का मिला संरक्षण, तभी ऐसे हालात...
दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को कवर्धा हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपियों से मिलने दुर्ग सेंट्रल जेल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भूपेश सरकार बाहर से लोगों को बुलाकर बसा रही है। ऐसे लोगों को मंत्री मोहम्मद अकबर का संरक्षण मिला है। इसी के चलते कवर्धा में ऐसे हालात बने।
डॉ रमन सिंह दुर्ग जेल के बाहर कहा कि ऐसे हालात फिर से नहीं बनना चाहिए। इसके लिए भाजपा गांव-गांव जाएगी। राज्यव्यापी मुहिम चलाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल के अंदर सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पढ़े-लिखे किसान और बहुसंख्यक वर्ग के लोगों के बेटे हैं। नवरात्र के पावन दिनों में इन लोगों को जेल के अंदर डालकर राज्य सरकार बहुत गलत संदेश दे रही है। राज्य की जनता अब जाग चुकी है। सरकार के तीन सालों के कार्यकाल को भी देख चुकी है।
कवर्धा हिंसा के लिए पुलिस को ठहराया जिम्मेदार
डॉ. रमन सिंह ने कवर्धा में हुई हिंसा के लिए पूरी तरह से पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जिस चौक की यह घटना है। वहां सालों से भगवा झंडा लहराता आया है। दुर्गेश नाम का युवक इस बार भी वहां भगवा झंडा लगाने के लिए गया था। जिस तरह विशेष संप्रदाय के लोगों ने भगवा झंडे को पैरों से कुचला और दुर्गेश को घेराबंदी करके मारा यह साफ दर्शाता है कि वहां ऐसे लोगों को मंत्री और सरकार की शह मिली है। इतना ही नहीं जब दुर्गेश घायल हालत में ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने पहुंचा तो पुलिस ने 48 घंटे तक मामला दर्ज नहीं किया। इससे साफ है कि इसके लिए पूरी पुलिस जिम्मेदार है। पुलिस की गलत कार्य शैली के चलते ही कवर्धा में यह आक्रोश फूटा है।
प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। धार्मिक भावना आहत होने से कवर्धा में हजारों की संख्या में लोकल और बाहर से बहुसंख्यक वर्ग के लोग पहुंचे। उन्होंने बिना शांति व्यवस्था भंग किए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद भी पुलिस ने चुन-चुन कर 60-70 लोगों को गिरफ्तार कर समाज में गलत संदेश दिया है। उसकी इस प्रताड़ना से कोई डरने वाला नहीं है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जानकारी लेना मुनासिब नहीं समझा
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के ऊपर निशाना साधते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि गृह मंत्री को यही समझ नहीं आता है कि उन्हें क्या करना है। इतना बड़ा सांप्रदायिक दंगा हुआ, गृह मंत्री ने इसकी कोई जानकारी लेना ही मुनासिब नहीं समझा। वह आज तक न तो कवर्धा गए और न ही किसी का हाल जानने की कोशिश की है। उरकार यह तक पता नहीं कि आखिर दंगे के दौरान गायब दुर्गेश देवांगन और एक अन्य साथी कहां गया। उनके परिजन उन्हें खोज-खोज कर परेशान हैं, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है।
भूपेश बघेल यूपी चुनाव लड़ने की तैयारी में
डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राज्य में 500 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। 40 पंडो जाति के लोगों की हत्या हो गई। आज तक कांग्रेस सरकार उनके लिए कुछ नहीं दे पाई और उत्तर प्रदेश के लोगों को 50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा कर रही है। ऐसा लगता है कि बघेल उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
कांग्रेस के मौन व्रत पर रमन सिंह-केदार कश्यप का तंज, छत्तीसगढ़ के किसान आत्महत्या पर संवेदना क्यों नहीं…
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround