RCB vs KKR : सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन से कोहली का सपना टूटा, IPL से हुए बाहर
RCB vs KKR : सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन से कोहली का सपना टूटा, IPL से हुए बाहर
स्पोर्ट्स न्यूज। आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही केकेआर ने दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर ली है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 7 विकेट पर 138 रन बनाए। 139 रनों के लक्ष्य को कोलकाता ने 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया।
टीम की ओर से शुभमन गिल ने 29 और सुनील नरेन ने 26 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले आरसीबी ने कप्तान विराट कोहली की 39 रनों की इनिंग के बूते 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 138 रन बनाए। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में नरेन ने अपने चार ओवर में महज 21 रन देकर 4 विकेट झटके। एलिमिनेटर में मिली हार के साथ ही बैंगलोर का आईपीएल 2021 में सफर भी समाप्त हो गया है।
कोलकाता की जीत में नरेन अहम भूमिका
कोलकाता की जीत में सुनील नरेन की सबसे अहम भूमिका रही। नरेन ने पहले गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल और श्रीकर भरत के बड़े विकेट चटकाए। फिर इस कैरिबियाई ऑलराउंडर ने बल्ले से भी 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें क्रिश्चियन के ओवर में लगाए गए तीन छक्के भी शामिल थे।
सलामी बल्लेबाजों ने की सदी हुई शुरुआत
शुभमन गिल (29) और वेंकटेश अय्यर (26) ने 5.2 ओवरों में 41 रन जोड़कर केकेआर को बढ़िया शुरुआत दिलाई। दोनों ओपनरों को हर्षल पटेल ने पवेलियन लौटाया। मध्यक्रम में सुनील नरेन के अलावा नीतीश राणा ने भी 23 रनों का उपयोगी योगदान दिया। राणा को युजवेंद्र चहल ने डिविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया।
सिराज ने दो विकेट चटकाए
18वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाकर मैच में रोमांच ला दिया. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सुनील नरेन को बोल्ड किया. फिर चौथी गेंद पर दिनेश कार्तिक (10) को केएस भरत के हाथों कैच आउट कराया. फिर आखिरी ओवर में कोलकाता को सात रनों की दरकार थी, जिसे इयोन मॉर्गन और शाकिब अल हसन ने मिलकर पूरा कर दिया.
सुनील नरेन की घातक गेंदबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स ने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट पर 138 रनों पर रोक दिया। कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) की मदद से यह संभव हुआ।
नरेन ने अपने पुराने फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए 21 रन देकर 4 विकेट निकाले। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल के पास उनकी घूमती गेंदों का कोई जवाब नहीं था।
स्पिनरों ने किया कमाल
स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 20 रन ही दिए और उनकी गेंदों पर एक भी चौका नहीं लगा। वहीं, शाकिब अल हसन ने 24 रन दिए। केकेआर की स्पिन तिकड़ी ने 12 ओवर में सिर्फ 65 रन दिए और उनकी गेंदों पर 4 ही चौके लगे।
देवदत्त पडिक्कल ने 18 गेंद में 21 रन बनाकर और कप्तान कोहली ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले पांच ओवर में 49 रन बनाए। केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने शाकिब से गेंदबाजी की शुरुआत कराई। लॉकी फर्ग्यूसन ने पडिक्कल को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।
आरसीबी के पिछले लीग मैच के नायक भरत धीमी पिच पर चल नहीं सके और 16 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। नरेन ने उन्हें पहला शिकार बनाया और कैच डीप में वेंकटेश अय्यर ने लपका।
कोहली और डिविलियर्स का नरेन ने किया शिकार
अधिकांश मैचों में अच्छी शुरुआत करने वाले कोहली पावरप्ले के बाद फिर लय से भटक गए। नरेन की फुल लेंथ गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में वह अपना विकेट गंवा बैठे। डिविलियर्स (11) ने आईपीएल के इस सत्र का अपना सबसे खराब शॉट खेला और नरेन की ऑफ ब्रेक पर आउट हो गए। वहीं, फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल (15) को नरेन ने अपना अगला शिकार बनाया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
DC vs CSK qualifier : CSK फाइनल में पहुंची, धोनी ने दिलाई जीत, दिल्ली के पास एक और मौका….
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
dc vs csk : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, पंत की टीम टॉप पर पहुंची
MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्ली, मुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround