मोबाइल में वायरस का हमला, ऐसे मिलता है संकेत...

मोबाइल में वायरस का हमला, ऐसे मिलता है संकेत... डेस्क। कंप्यूटर के बाद वायरस अब मोबाइल तक पहुंच चुका है। हैकर्स मैलेशियस सॉफ्टवेयर के जरिए मोबाइल से जरूरी डेटा चोरी कर रहे हैं। फिर इसे डार्क वेब पर बेच रहे हैं। इससे यूजर्स को काफी नुकसान हो सकता है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि एंड्रॉयड डिवाइस मैलवेयर को लेकर काफी सुरक्षित है, लेकिन ये पूरी तरह से सच नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार iPhone भी वायरस या मैलवेयर से सेफ नहीं है। मोबाइल में वायरस होने का पता कैसे लगाया जा सकता है? इसका कोई सीधा जवाब नहीं है।

वायरस पता करने के कुछ तरीके

एंटी वायरस कंपनियों के अनुसार, मैलवेयर कई टास्क को रिपीट करता रहता है जो आपके मोबाइल का रिसोर्स यूज करता है। यहां पर कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे पता कर सकते हैं आपके मोबाइल में वायरस है या नहीं।
  • अगर आपके फोन में वायरस होगा तो डेटा का यूज काफी बढ़ जाएगा।
  • वायरस कई बैकग्राउंड में कई टास्क को रन करेगा और लगातार इंटरनेट से कम्युनिकेट करता रहेगा।
  • मोबाइल की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होने लगेगी।
  • मोबाइल में अगर लगातार पॉपअप ऐड्स आ रहे हैं तो ये डिवाइस के लिए सही संकेत नहीं है।
  • होम स्क्रीन पर ऐसे ऐप्स आ रहे हैं जिसे आपने डाउनलोड नहीं किया है तो आपके फोन में वायरस हो सकता है।
  • इससे बचने के लिए आप एंटी-वायरस को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अगर उससे भी ये ठीक नहीं होता है तो फैक्ट्री-रिसेट का ऑप्शन आपके पास बचता है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround