नक्सली मुठभेड़ : फोर्स ने दो महिला और एक पुरुष नक्सली को किया ढेर, एक जवान घायल
नक्सली मुठभेड़ : फोर्स ने दो महिला और एक पुरुष नक्सली को किया ढेर, एक जवान घायल
रायपुर। नक्सली मुठभेड़ को लेकर एक बड़ी खबर आई है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में मंगलवार सुबह फोर्स और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में ओडिशा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 3 नक्सली को ढेर कर दिया है। मृत नक्सलियों में दो महिला और एक पुरुष है। SOG ने सभी के शव मौके से बरामद कर लिए हैं।
नक्सलियों की शिनाख्त नहीं
ढेर किये गए तीनों नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लगी है। जिसे हेलिकॉप्टर की मदद से विशाखापट्नम रेफर किया जाएगा। इधर, जवानों ने घटनास्थल से एक इंसास और एक SLR रायफल भी बरामद किया है। फोर्स अब भी घटना स्थल में मौजूद है।
तुलसी पहाड़ी इलाके मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा की मलकानगिरी पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर तुलसी पहाड़ी इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह पुलिस को रवाना किया गया था।
मुठभेड़ बंद है
बताया जा रहा है कि फोर्स चारों तरफ से तुलसी पहाड़ी इलाके में घुसी। जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
बैकअप पार्टी भी घटनास्थल पहुंच चुकी है। फिलहाल मुठभेड़ बंद है, लेकिन घटनास्थल की सर्चिंग जारी है।
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
अभिषेक सिंह पर एफआईआर : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेटे और सांसद संतोष पांडेय के खिलाफ FIR
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround