भारत में अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने वैक्सीनेशन की दी मंजूरी...
नई दिल्ली। भारत में अब बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगेगी। भारत बायोटेक के कोवैक्सिन को 2-18 साल के बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है। मेड इन इंडिया कोवैक्सीन दो खुराक में दी जाएगी। पहली और दूसरी खुराक के बीच 20 दिनों का अंतराल होगा। यह मंजूरी कोविड-19 को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति ने दी है।
हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षणों को पूरा किया था। इसके बाद महीने की शुरुआत में ड्रग्स एंड कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) के समक्ष परीक्षण डेटा जमा कराया था।
बच्चों को कोरोना वैक्सीन, विस्तृत विचार-विमर्श किया गया
विशेषज्ञ पैनल ने एक बयान में कहा, "विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, समिति ने आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीके के बाजार प्राधिकरण को मंजूरी देने की सिफारिश की है।"
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अभी तक Covaxin के आपातकालीन उपयोग की अनुमति नहीं दी है। भारत बायोटेक ने कथित तौर पर 9 जुलाई तक डब्ल्यूएचओ को सूचीबद्ध करने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज जमा कर दिए थे। डब्ल्यूएचओ की समीक्षा प्रक्रिया में है। इसमें लगभग छह सप्ताह लगते हैं।
कोरोना टीका 96 करोड़ के करीब
देश में कोविड टीकाकरण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी 96 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह 7 बजे तक 65 लाख 86 हजार 92 कोविड टीके लगाये गए। देश में कुल टीकाकरण 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 हो गया है। आज शाम तक इसके 96 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद है।
देश में एक दिन में 14,313 नए मामले
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,313 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई। पिछले 224 दिन की अवधि में, एक दिन में सामने आए संक्रमण के यह सबसे कम मामले हैं।
ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.04 प्रतिशत
वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 181 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,963 हो गई।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround