विधायक अमितेष शुक्ल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, 4 जिला और 2 ब्लॉक महामंत्री समेत 200 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

विधायक अमितेष शुक्ल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, 4 जिला और 2 ब्लॉक महामंत्री समेत 200 से अधिक पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा गरियाबंद। राजिम विधायक अमितेष शुक्ल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा है। कार्यकर्ताओं ने विधायक पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। इससे आहत होकर करीब 2 सौ से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें 4 जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री और 2 ब्लॉक महामंत्री भी शामिल हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ साथ नहीं देने का आरोप

कांग्रेसियों ने विधायक अमितेष शुक्ल पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार मामले में घिरी गांव की महिला सरपंच का साथ देने का आरोप लगा है। मामला कोपरा ग्राम पंचायत का है। इस्तीफा पत्र में लिखा गया है कि ग्राम पंचायत कोपरा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सदस्यों को पार्टी पदाधिकारियों और विधायक अमितेष शुक्ल का सहयोग नहीं मिल रहा है। जिस कारण कांग्रेस जन हताश होकर पार्टी के पद और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं इस मामले पर खबर लिखे जाने तक विधायक अमितेष शुक्ल और अन्य पदाधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। ग्राम पंचायत कोपरा में कथित भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय कार्यकर्ता मोर्चा खोले हुए हैँ। अब देखना होगा कि पार्टी इस मामले पर क्या फैसला लेती है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround