सेना में भर्ती, 12वीं पास इन युवाओं के लिए मौका...

डेस्क। भारतीय सेना में भर्ती होना हर युवाओं का सपना होता है। देश सेवा के प्रति जुनून और जज्बा होता है। ऐसे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सेना में 12वीं पास (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स)  युवाओं के लिए भर्ती निकाली गई है। 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के तहत जनवरी 2022 में शुरू होने वाले TES-46 (Indian Army TES 46 Application 2021) कोर्स के लिए 8 अक्टूबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। ये भर्ती कुल 90 पदों के लिए निकाली गई है। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2021 है।  जरूरी योग्यता

  • वह भारतीय नागरिक हो।
  • उम्मीदवार को अविवाहित पुरुष होना चाहिए।
  •  या वह नेपाल का नागरिक हो या फिर पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थाई रूप से सेटल होने के इरादे से आया हुआ भारतीय नागरिक हो। इनमें से कुछ भी होने पर उसके पक्ष में भारत सरकार द्वारा पात्रता का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। 

 आयुु सीमा

उम्मीदवार की आयु 16½ वर्ष से कम और 19½ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार ने 10+2 या इसके बराबर परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 10+2 में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स में उम्मीदवार के न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। उम्मीदवार को जेईई (मेन्स) 2021 में उपस्थित हुआ होना चाहिए।

मेडिकल एग्जामिनेशन और फिजीकल

चयन के लिए जरूरी मेडिकल एग्जामिनेशन और फिजीकल स्टैंडर्ड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा सकते हैं।  आवेदन कैसे करें? आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, www.joinindianarmy.nic.in पर विजिट करना होगा। यहां Online application का एक टैब दिखेगा. इसपर क्लिक करके कैंडिडेट आराम से अपना फार्म भर सकते हैं। आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम-46 के नोटिफिकेशन और विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround