मुख्यमंत्री का आभार : बिजली विभाग ने किसानों पर ठोका भारी जुर्माना, भूपेश बघेल ने बिल कराया माफ

मुख्यमंत्री का आभार : बिजली विभाग ने किसानों पर ठोका भारी जुर्माना, भूपेश बघेल ने बिल कराया माफ राजिम। राजिम ब्लॉक के ग्राम पितईबंद के ग्रामीणों ने विगत दिनों एक कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। दरअसल, गांव के किसान पर बिजली विभाग ने जुर्माना ठोक दिया था। कांग्रेस कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के बेहद करीबी सलाहकार अश्वनी मिश्रा को दी। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया। और बिजली विभाग के अधिकारी से बात की। मामले में मुख्यमंत्री के आदेश से किसानों का जुर्माना माफ हो गया।

किसानों की हर जरूरत के लिए प्रयास

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अश्वनी मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल के बाद कांग्रेस को प्रदेश में सेवा करने का मौका दिया है। साथ ही कांग्रेस ने किसान के बेटा को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेशवासियों की मांग पूरी की। भूपेश बघेल किसानों की हर जरूरत के लिए प्रयास कर रहे हैं। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, बोनस व कर्जा माफी जैसे ऐतिहासिक फैसले लिये है। यह काम बताता है कि मुख्यमंत्री किसानों के कितने हितैषी है। आभार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अश्वनी कुमार मिश्रा शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश संयोजक इंटक शिवम तिवारी, जिला संयोजक इंटक अरमान खान, राहुल तिवारी विशेष रुप से उपस्थित थे। मिश्रा ने कहा कि यहां जो किसान बैठे हैं, उनके ऊपर जब बिजली विभाग ने जुर्माना ठोक दिया था। किसान का जुर्माना मुख्यमंत्री ने ही माफ करवाया।

ग्राम विकास के लिए प्रतिवेदन

इस अवसर पर ग्रामीणों ने ग्राम विकास के लिए एक प्रतिवेदन मुख्यमंत्री के नाम अश्वनी मिश्रा को सौंपा। ग्रामीणों की मांग पर मिश्रा ने कहा कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उनके मुलाकात जल्द से इसे पूरा कराएंगे। महिला कमांडो की तरफ से भी प्रतिवेदन पेश किया गया। अश्वनी मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर से बात करके मांगों को पूरा कराएंगे। ग्राम विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि आप लोगों ने छत्तीसगढ़िया किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है तो आपकी हर मांग पूरी होगी।

सरपंच ने गांव की समस्याओं से कराया अवगत 

वहीं जिला आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहदेव बंजारे ने मंच से भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की। सरपंच पूनम बंजारे ने गांव की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही विकास कार्यों पर आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले लिये हैं। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में है। इस कार्यक्रम में बंधु यादव, श्रवण यादव, दोष कुमार टंडन, निखिल व महिला कमांडो ग्रुप के अध्यक्ष आशा बाई, पूजा सेन ने महिला कमांडो के लिए सहायता की मांग की। जिसे मिश्रा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलाने का आश्वासन दिया। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सेना में भर्ती, 12वीं पास इन युवाओं के लिए मौका… अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround