तेंदुए का हमला, जंगल में किसान बाल-बाल बचा
तेंदुए का हमला, जंगल में किसान बाल-बाल बचा
गंडई पंडरिया। वनांचल क्षेत्र ग्राम पैलीमेटा के पतंगा पहाडी कर्रारवार घने जंगल में पिछले दिनों शाम 5 बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। राहत की बात है कि इसमें किसान बाल-बाल बच गया। लेकिन एक बकरी को अपना शिकार बना लिया।
वन विभाग के अधिकारियों को दी घटना की जानकारी
जानकारी अनुसार, बकरी मालिक संतराम पाल अपने बकरी को चराकर पतंगा पहाड़ी से वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेंदुए की आहट सुनाई दिया। तेंदुए की आहट सुनकर कृषक बकरियों को हांकते हुए भागा। तेंदुए ने झपटकर एक बकरी को खींच कर ले गया। कृषक ने अपनी जान एवं बाकी बकरियों को ले कर जंगल से नीचे उतरा और तत्काल वन विभाग पैलीमेटा के अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
ग्रामों में मुनियादी
सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया। इसके बाद तत्काल आस-पास के ग्रामों में मुनियादी कराया। वहीं सावधान एवं सचेत रहने को कहा गया।
देर शाम होने के कारण दूसरे दिन सुबह वन विभाग अपने अमले के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप इंदुरकर को सूचना दी गई।
क्षतिपूर्ति का लाभ देने का आश्वासन
डॉ. इंदुरकर ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंच कर मृत बकरी का परीक्षण किया। साथ ही पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यप्राणी द्वारा पशु हानि का प्रकरण तैयार कर कृषक संतराम पाल को क्षतिपूर्ति का लाभ देने का आश्वासन दिया।
प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. संदीप इंदुरकर ने कहा कि घटना की सूचना वन विभाग पैलीमेटा से मिली। मौके पर जाकर मृत बकरी का परीक्षण व पोस्टमार्टम किया गया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
सेना में भर्ती, 12वीं पास इन युवाओं के लिए मौका…
अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround