कोवैक्सीन पर सिंहदेव का बड़ा सवाल : भारत में बच्चों को कोवैक्सीन लगाने की मंजूरी, लेकिन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रायल पर...
कोवैक्सीन पर सिंहदेव का बड़ा सवाल : भारत में बच्चों को कोवैक्सीन लगाने की मंजूरी, लेकिन छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रायल पर ये कहा...
रायपुर। भारत में 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन लगेगी। इसकी आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी गई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस फैसले पर बयान दिया है। उन्होंने कोवैक्सीन के तीसरे फ़ेस ट्रायल को लेकर सवाल उठाया है। सिंहदेव ने कहा कि तीसरे फेस ट्रायल का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। इसे हवाई यात्रा में अभी भी मान्यता नहीं है।
केंद्र से छत्तीसगढ़ को अनुमति नहीं
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने कहा कि 2 से 18 साल के बच्चों कोवैक्सीन लगाने के लिए केंद्र सरकार से अभी तक छत्तीसगढ़ को अनुमति नहीं दी है। जिस तरह से जानकारी मिल रही है कि एक्सपर्ट कमेटी द्वारा अनुशंसा की गई है, फ़िलहाल छत्तीसगढ़ के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं है।
तीसरे चरण का परिणाम जारी नहीं हुआ
वहीं कोवैक्सीन को लेकर कहा कि जिस तरह अनुमति देने की बात सामने आ रही है, कोवैक्सीन को लेकर सवाल अब भी वही है। तीसरे चरण का अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। अगर हम हवाई यात्रा करते हैं, विदेश यात्रा करते हैं, तो वहां इसकी मान्यता नहीं है।
छत्तीसगढ़ में व्यवस्था पहले से पर्याप्त
अगर हम छत्तीसगढ़ की तैयारी की बात करें तो हमारे पास व्यवस्था पहले से पर्याप्त है। जैसे-जैसे वैक्सीन की सप्लाई होगी। अनुमति दी जाती है, तो बच्चों को भी निर्देशानुसार वैक्सीन लगाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन के लिए लगभग 1 करोड़ लक्ष्य है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
भारत में अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने वैक्सीनेशन की दी मंजूरी…
अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround