छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस : 16 नए मरीज की हुई पहचान, एक भी मौत नहीं, इन 20 जिलों में राहत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 16 नए मरीज मिले। वहीं एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है।
प्रदेश में 22 मरीज कोरोना संक्रमण को मात दी हैं। औसत पॉजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत है। 20 जिले में कोरोना मरीज के मामले में राहत मिली है। यहां एक भी मरीज नहीं मिले।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 9 लाख 91 हजार 810 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब कुल एक्टिव मरीज 190 हैं। कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 570 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज 20 हजार 756 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।
प्रदेश में 12 अक्टूबर को 20 जिलों राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
4 जिले रायपुर, बीजापुर, सुकमा एवं बालोद से 01-01 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround