बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार

बीड़ी खरीदने के विवाद के कारण एक बड़ी घटना हो गई। एक शख्स ने आवेश में आकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी कैसे पकड़ा गया। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर... महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के अजगरखार गांव में सोमवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. हत्या के बाद हत्यारे ने 11 हजार रुपये की चोरी भी कर ली थी। महिला के पति ने मामले की शिकायत थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

बीड़ी खरीदने गया, विवाद के बाद हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी दुकान में बीड़ी खरीदने गया था, लेकिन दुकान बंद रहने के कारण वह गेट खोलकर घर के अंदर घुस गया, जिसका महिला ने विरोध किया। वह बिना अनुमति के घर के अंदर कैसे आया। पहले की उधारी को लेकर भी महिला और आरोपी से बहसबाजी हुई। जिसके बाद तैश में आकर आरोपी ने महिला को पत्थर से कुचलकर मार डाला। यह भी पढ़े- सिलबट्‌टे से हमला : महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस को इसकी आशंका…

दुकान में रखे  11 हजार लेकर फरार

इतना ही नहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में रखे11 हजार रुपए को लेकर फरार हो गया था। जब महिला का पति घर पहुंचा और लाश को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू। लोगों ने पूछताछ में बताया कि डिगेश यादव को जगदीश साहू के घर से डरे सहमे बाहर निकलते देखा था। फिर पुलिस ने संदेही डिगेश यादव को हिरासत में लिया।

पूछताछ में किया गुमराह

पुलिस ने बताया कि आरोपी पूछताछ में लगातार गुमराह कर रहा था, लेकिन आरोपी ज्यादा देर तक जुर्म छुपा नहीं सका। उसने हत्या करने की बात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी धारा 449, 382, 302 तहत 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround