आस्था पर चोट : गरबा की आड़ में नशाखोरी, एसपी को चेतावनी, कड़ी कार्रवाई करे, नहीं तो आंदोलन...

आस्था पर चोट : गरबा की आड़ में नशाखोरी, एसपी को चेतावनी, कड़ी कार्रवाई करे, नहीं तो आंदोलन... रायपुर। राजधानी में गरबा की आड़ में नशाखोरी करने का खुलासा हुआ है। दरअसल, यह मामला इंडियन वोक रेस्टोरेंट और कैफे का है। यहां गरबा के दौरान हुक्का पीने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जब यह खबर छपी तो रायपुर में हड़कंप मच गया है। हंगामा होने के बाद नेताओं की आंख खुली। नहीं तो इन लोगों को कुछ पता ही नहीं था। फिर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने इंडियन वोक रेस्टोरेंट और कैफे के खिलाफ एसपी प्रशांत अग्रवाल और सीएसपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सख्त कार्रवाई करने की मांग की। 

गरबा की आड़ में रेस्टोरेंट में नशे का कारोबार

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि गरबा महोत्सव माता की भक्ति के लिए किया जाता है, लेकिन गरबा की आड़ में रेस्टोरेंट में नशे का कारोबार किया जा रहा है। गांजा, हुक्का, शराब और मांसाहार परोसा जा रहा है। यह धार्मिक आस्था पर चोट का मामला है। अगर आस्था पर चोट का कोई काम करेगा, तो उसे हम स्वीकार नहीं करेंगे।

होटल और कैफे पर प्रतिबंध लगाने की मांग

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि एसपी प्रशांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर कारर्रवाई की मांग की है। होटल और कैफे पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। जिन लोगों ने भी अवैधानिक कार्य किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

भाजयुमो का कड़ा विरोध

इधर, भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि वीआईपी रोड स्थित इंडियन वोक रेस्टोरेंट में सोमवार रात जिस तरीके से गरबा का आयोजन हुआ। और यहां हुक्का पॉट और शराब परोसने का वीडियो वायरल हुआ। सभी हिन्दू धर्म के लोग और भाजयुमो कड़ा विरोध कर रहे हैं। आज माना कैंप सीएसपी को ज्ञापन सौंपा है। द इंडियन वोक रेस्टोरेंट के संचालक और आयोजन समिति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में हम सब एक होकर आंदोलन करेंगे।

वैधानिक कार्रवाई करेंगे-एसपी

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिले गरबा को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी की गई है। सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। आयोजनों को समय सीमा पर बंद कराना है। गरबा आयोजनों में नशा नहीं होना चाहिए। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर थाना पेट्रोलिंग को गश्त करने निर्देशित किया गया है, जो भी वीडियो वायरल हो रहा है। हमारी पुलिस टीम द्वारा इन सभी चीजों की जांच की जा रही है, वैधानिक कार्रवाई करेंगे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround