राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, डण्डा और बैगा नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति...

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, डण्डा और बैगा नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति... भूपेन्द्र सिंह ओट्टी, गौरेला। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 का आयोजन विकास खंड गौरेला में किया गया। विकास खंड स्तरीय यह प्रतियोगिता जिमनास्टिक हाल गुरुकुल विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जं.पं. गौरेला ममता पैकरा, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष जं.पं. गौरेला सावित्री राठौर रही।

प्रतियोगिता में कई टीमों ने लिया भाग

कार्यक्रम में विकास खंड गौरेला के अन्तर्गत ग्राम नेवसा, धनौली,साल्हेघोरी,देवरगांव की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें डण्डा नृत्य, शैला नृत्य, बैगा नृत्य, की शानदार प्रस्तुत दी गई। निणार्यक मण्डल में विश्वास गोवर्धन, मंजूलता मल्होत्रा, ममता पैकरा, आदि उपस्थित रहें। कार्यक्राम में मंण्डल संयोजक नम्रता शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन का दायित्व शिव शंकर पैकरा, आर.एन.चन्द्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गौरेला ब्लाक के सभी अधीक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround