फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना पॉजिटिव, पटियाला में हुई संक्रमित...

स्पोर्ट्स डेस्क। फर्राटा धाविका हिमा दास कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वह तीन दिन पहले ट्रेनिंग के लिए पटियाला पहुंची थीं। यहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए वह क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बीते कुछ समय से वह ब्रेक पर थीं।

थोड़ी थकान महसूस हुई थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय कोच का कहना है कि हिमा दास 10 अक्तूबर को पटियाला पहुंची थीं। इससे पहले वह आठ और नौ अक्तूबर को गुवाहाटी में थीं। इस दौरान उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई थी, हमने सोचा कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं हैं लेकिन पटियाला में जब उनका कोरोना टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

ओलंपिक में नहीं कर पाई थीं क्वालीफाई

हिमा दास टोक्यो ओलंपिक से पहले बेहतरीन फॉर्म में थीं। उन्होंने मार्च में हुए फेडरेशन कप के दौरान 23.21 सेकेंड का समय निकाला था लेकिन टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने मार्क 22.80 सेकेंड था जिसे वह पार नहीं कर पाईं। इसके बाद फिर उनकी मांसपेशियों में  खिंचाव आ गया, जिसके चलते उनके अभियान को झटका लगा था।  हिमा का  कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स अगला टारेगट हिमा दास के मीडिया मैनेजर के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं हैं, नेशनल कैंप अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा, लेकिन हिमा यहां जल्दी आ गईं, बाकी खिलाड़ी आगामी कुछ दिनों में पटियाला पहुंचेंगे। 400 मीटर के हेड कोच गालिना बुखारिना ने कहा, हिमा यहां पर हैं और वह फॉर्म में वापस आऩे के लिए ट्रेनिेंग करना चाहती हैं। हिमा का अगला लक्ष्य कॉमनवेल्थ और एशियाड है।  Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस : 16 नए मरीज की हुई पहचान, एक भी मौत नहीं, इन 20 जिलों में राहत… अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround