कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे छत्तीसगढ़, बिजली संकट के बीच आखिर प्रदेश का दौरा क्यों

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे छत्तीसगढ़, बिजली संकट के बीच आखिर प्रदेश का दौरा क्यों रायपुर। देश में कोयले की कमी से बिजली संकट उत्पन्न हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। उनके साथ कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल भी आए हैं। दोनों एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से कोरबा चले गए। आखिर वे कोयला उत्पादक प्रदेश छत्तीसगढ़ क्यों आए इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

देश का 20 फीसदी कोयला छत्तीसगढ़ से

रअसल, छत्तीसगढ़ की 41 खदानों से कोल इंडिया की कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) कोयला निकालती है। यह देश से निकलने वाले कोयले का 20 फीसदी है। 150 लाख मीट्रिक टन कोयले का सालाना उत्पादन होता है। कोरबा जिले की ही खदानों से SECL 130 लाख मीट्रिक टन कोयला निकालती है।

कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर मंथन

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से कहा कि वे कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर मंथन करेंगे। कोरबा में अधिकारियों की बैठक लेकर उत्पादन की समीक्षा करेंगे। इस समय देश में मांग बढ़ गई है। बारिश के कारण खदानों से कोयला निकालने में परेशानी हो रही थी, इसलिए ऐसी स्थिति थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि इस समय बिजली कंपनियों की डिमांड 1.1 मिलियन टन है, लेकिन हम आज की तारीख में ही 2 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने लगे हैं।

SECL  अधिकारियों की लेंगे बैठक 

मंत्री जोशी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (SECL) के मेगा प्रोजेक्ट दीपका, गेवरा व कुसमुंडा खदान का दौरा करेंगे। कोयला मंत्री जोशी अधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर दोपहर 2:30 बजे वापस गेवरा से बिलासपुर आएंगे। फिर तीन बजे बिलासपुर से विशेष विमान से रांची के लिए रवाना होंगे। झारखंड भी कोयला उत्पादक राज्य है।  सड़क के रास्ते से गए कोरबा केंद्रीय मंत्री को हेलिकॉप्टर से बिलासपुर से कोरबा जाना था। लेकिन उनको हेलिकॉप्टर नहीं मिल पाया, इसलिए उन्हें सड़क के रास्ते कोरबा जाना पड़ा। उनके आधिकारिक कार्यक्रम में हेलिकॉप्टर से कोरबा पहुंचने और खदानों का दौरा करके वापस बिलासपुर व रांची जाने का कार्यक्रम तय हुआ था। ऐसी स्थिति में अब उनका शेड्यूल दो ढाई घंटा लेट होगा।  कोयला मंत्री से मिलने पहुंचे कई भाजपा नेता बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट पर प्रह्लाद जोशी से मिलने कई भाजपा नेता पहुंचे। इनमें सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, महिला आयोग की सदस्य हर्षिता पांडेय, विधायक डाक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। इन्होंने जोशी का स्वागत किया। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… अनुकंपा नियुक्ति : दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी राहत, सरकार ने प्रक्रिया की शुरू, DPI ने DEO से मांगी जानकारी छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround