बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं...

बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं... दुर्ग। शहर में एक बैंक का कैशियर दिनदहाड़े लाखों रुपए लूट का शिकार हो गया। इंडियन बैंक का कैशियर अपने ब्रांच से 15 लाख रूपए लेकर दूसरे ब्रांच जा रहा था। रास्ते में भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा कि इस घटना को तीन से चार लुटेरों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला दुर्ग के मोहन नगर इलाके के इंडियन बैंक का है। जहां कैशियर 15 लाख रूपए लेकर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच जा रहा था। तभी तीन से चार लोग आए। पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है। जिसके बाद इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस लुटेरों की जांच में लग गई है। एडिशनल एसपी सिटी ने मीडिया को बताया कि आस-पास के सीसीटीवी फूटेज की जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround