मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RSS की तुलना नक्सलियों से की, कोयला मंत्री के दौरे पर कहा- यहां क्यों आए हैं...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RSS की तुलना नक्सलियों से की, कोयला मंत्री के दौरे पर कहा- यहां क्यों आए हैं...  रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की तुलना नक्सलियों से की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आरएसएस के लोग बंधुवा मजदूर की तरह काम करते हैं। वहीं केंद्रीय कोयला मंत्री के दौरे पर  सवाल किया है। 

छोटी घटना को बड़ा बनाना चाहते

राज्यपाल के कवर्धा मामले पर लिखे पत्र पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जैसे नक्सलियों के नेता आंध्रप्रदेश में हैं, और आंध्रप्रदेश से ही इनका मूवमेंट संचालित होता है। वैसे ही छत्तीसगढ़ में आरएसएस के पास अपनी कोई क्षमता नहीं है, जो चलता है, नागपुर से चलता है। हम लोग किसी भी घटना को हल्के में नहीं लेने वाले हैं, ये लोग छोटी घटना को बड़ा बनाना चाहते हैं।

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसा है। भारत सरकार पहले कह रही थी कि कोई कोयले की संकट नहीं है। अगर कोयले की कमी नहीं है तो कोयल मंत्री छत्तीसगढ़ क्यों आए हैं। भारत सरकार को स्वीकार करना चाहिए कि कोयले और बिजली की कमी है।

सरकार से छोटी-छोटी व्यवस्थाए संभल नहीं रही

भूपेश बघेल ने कोयला संकट के बहाने पर केंद्र सरकार पर कहा कि पहले ऑक्सीजन, खाद और अब कोयला, भारत सरकार से छोटी-छोटी व्यवस्थाए संभल नहीं रही है। जिन्हें रेग्युलराइज भर करना है। उसे लगातार करना है। ये नहीं हो पा रहा है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे छत्तीसगढ़, बिजली संकट के बीच आखिर प्रदेश का दौरा क्यों कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround