मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड...

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, इस महीने ज्यादा ठंड... रायपुर। प्रदेश में पूरी तरह से मानसून की विदाई हो चुकी है। प्रदेश में अब अधिकतम तापमान और न्यूनतम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन अभी भी 16 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों (दक्षिण) में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

हल्का कोहरा छाने लगा

वहीं मानसून की वापसी के बाद रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जगहों पर अब हल्का कोहरा छाने लगा है। सुबह शाम हल्की ठंड भी पड़ने लगी है। आउटर इलाके में थोड़ी ज्यादा ठंड लगने लगी है।

दिसंबर के अंतिम  और जनवरी के प्रथम सप्ताह ज्यादा ठंड

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, छत्तीसगढ़ में ठंड दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह में ज्यादा रहेगा। पिछले दो तीन साल से पहले की तुलना में ठंड कम पड़ने लगी है।

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की पूर्ण विदाई हो चुकी है। लेकिन स्थानीय प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। राज्य में इस बार मानसून सीजन में 1 जून से 30 दिसंबर तक सामान्य बारिश हुई है। प्रदेश में 1107 मिमी बारिश हुई, जो औसत बारिश 1142.1मिमी से तीन प्रतिशत कम है। जिसे सामान्य की श्रेणी में माना जाता है।

चार जिलों में सामान्य से कम बारिश

वहीं प्रदेश के चार जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। जिसमें जशपुर में 23,कांकेर 21,रायगढ़ 22 और सरगुजा में 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। सुकमा में सामान्य से अधिक बारिश हुई। यहां 39 प्रतिशत अधिक बारश ही। मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्र चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास की स्थित है। जो 5.8 किलो मीटर उंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास बनने की संभावना है। निन्न दाब का क्षेत्र पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए दक्षिणी तटीय ओडिशा उत्तीय तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास उसके अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे छत्तीसगढ़, बिजली संकट के बीच आखिर प्रदेश का दौरा क्यों कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround