ब्राउन शुगर जब्त : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद

ब्राउन शुगर और हेरोइन जब्त : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद अंबिकापुर। नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाकाबंदी कर 1 करोड़ 10 लाख रुपए का ब्राउन शुगर और हेरोइन जब्त किया है। साथ ही बिहार और झारखण्ड की एक महिला समेत 3 अंतर्राज्यीय तस्करों की गिरफ्तारी की गई। आरोपी गीता सोनी, पप्पू सोनी के पास 108 ग्राम और रशेल एक्का के पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है। इसके अलावा 101 ग्राम हेरोइन भी जब्त किया गया। यह पूरा मामला गांधी नगर थाना इलाके का है।

माल खपाने की मिली थी सूचना

गांधी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसेल एक्का नाम का तस्कर अवैध तरीके से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। जो कि बिहार झारखण्ड के ब्राउन शुगर तस्करों के साथ मिलकर खरीदी-ब्रिकी कर माल को खपाने का काम करता है। झारखण्ड निवासी मृत्युजय गुप्ता उर्फ पप्पू सोडी और गीता सोनी उर्फ सोनारिन ब्राउन शुगर का खेप लेकर आने वाले है। जिनका इंतजार रसेल एक्का शिवधारी कॉलोनी प्रतापपुर नाका के पास कर रहा था।

घेराबंदी कर तीन आरोपी को पकड़ा, 110 ग्राम हेरोइन जब्त

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर रसेल एक्का के पास, मृत्युजय गुप्ता उर्फ पप्पू सोनी और गीता सोनी उर्फ सोनारिन के पास ब्राउन शुगर मिला। वहीं 110 ग्राम हेरोइन भी जब्त किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

इस तरह कुल 625 ग्राम ब्राउन शुगर और 110 ग्राम हेरोइन तस्करों के पास से बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं… बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround