इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर...
अच्छी खबर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षा में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के तहत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में कुल 418 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। अकेले स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में 401 सीटों की वृद्धि हुई है। वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 17 सीट बढ़ाई गई है। अब 2021-22 के सत्र में कुल 3676 सीटे प्रवेश के लिए उपलब्ध है।
दरअसल, प्रदेश में आगामी कुछ वर्षों में छात्रों का कृषि शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा है। क्योंकि इंजीनियरिंग समेत कई क्षेत्र में नौकरी के अवसर कम हुए है। इंजीनियरिंग की स्थिति तो और दयनीय हो गई है। वहीं आने वाले समय में कृषि के रोजगार में वृद्धि होने वाली है। जिसके चलते प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। सीटें कम पड़ जा रही है।
बीएससी कृषि पाठयक्रम में 305 सीटों की वृद्धि
जानकारी के मुताबिक
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि पाठयक्रम में 305 सीटों की वृद्धि के साथ शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए कुल 610 सीटें।
- बीटेक कृषि अभियांत्रिकी में 20 सीटों की वृद्धि के साथ कुल 282 सीटें उपलब्ध हैं।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 17 सीटें बढ़ी
- इसी प्रकार बीटेक खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम में 18 सीटों की वृद्धि के साथ कुल 44 सीटें छात्रों के प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 17 सीटें बढ़ाने के साथ अब छात्रों के लिए 478 सीटें उपलब्ध होंगी।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतगर्त संचालित स्नातक, स्नातोकत्तर एवं शोध पाठ्यक्रमों में अब कुल 3676 सीटें छात्रों प्रवेश के लिए उपलब्ध कराई गई है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के इस निर्णय से कृषि शिक्षा के लिए इच्छुक छात्रों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुल गए हैं।
राज्य बनने के पहले कुल 85 सीटें उपलब्ध थी
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के समय 2000-21 में विवि के तहत केवल रायपुर में एक कृषि महाविद्यालय संचालित था। जहां स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 85 सीटें उपलब्ध थी।
अलग राज्य बनने के बाद यहां विभिन्न वर्षों में कृषि महाविद्यालय, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, वानिकी तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना की गई। शासकीय महाविद्यालयों के साथ ही निजी महाविद्यालयों की स्थापना की गई।
वर्तमान में इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय के तहत कुल 31 कृषि महाविद्यालय संचालित हैं, जिनमें 22 शासकीय और 9 निजी कृषि महाविद्यालय है।
मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड…
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे छत्तीसगढ़, बिजली संकट के बीच आखिर प्रदेश का दौरा क्यों
कोयले की कमी से देश में बिजली संकट, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश ने ली हाई लेवल मीटिंग, क्या प्रदेश में भी बिजली गुल…
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround