छत्तीसगढ़ में धान खरीदी किस तारीख से होगी, सरकार और अधिकारी मौन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किस तारीख से होगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सरकार और अधिकारी मौन है। वहीं खेतों में धान कटने को तैयार है। देरी होने से किसानों को नुकसान होगा। किसान पिछले साल नुकसान उठा चुके हैं।
जल्दी खरीदी करने की मांग
बताया जा रहा है कि सोसायटी में 15 नवंबर से खरीदी शुरू होगी। इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर तेजी से की जा रही है। लेकिन सरकार और अधिकारी स्पष्ट नहीं बता रहे। दूसरी ओर किसान संघों ने इस साल जल्द खरीदी शुरू करने की मांग की है।
दशहरा के बाद धान की कटाई
किसानों ने बताया कि प्रदेश में दशहरा के बाद हरहुना किस्म के धान की कटाई शुरू हो जाती है। ऐसे में प्रशासन को 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले साल धान खरीदी एक दिसंबर से शुरू हुई थी।
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने ली बैठक
पिछले दिनों अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्षों की बैठक ली थी। चंद्राकर ने बताया कि बैठक में धान खरीदी सोसायटी में कमीशन बढ़ाने, उपार्जन केंद्रों की विसंगतियों, भंडारण सुरक्षा, विपणन द्वारा उठाव, शार्तेज, कर्मचारियों की भर्ती आदि की समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। इसके बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर को प्रतिनिधि मंडल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। प्रतिवेदन में मांग की है कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान की खरीदी की जाए।
बारदाने को लेकर हुई थी मारामारी
पिछले साल धान को लेकर प्रदेश में समितियों में बारदाने की समस्या के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। विपक्ष के हमले का सामना करना पड़ा था। किसानों ने भी नाराजगी जताई थी। इस साल शासन ने बारदाने की संकट से निपटने के लिए अगस्त महीने से बारदाने की आपूर्ति बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू की है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर…
मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड…
कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे छत्तीसगढ़, बिजली संकट के बीच आखिर प्रदेश का दौरा क्यों
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround