नवमी : 6 माह में 1 बार होता है मां महामाया-समलेश्वरी का ‘वीर मुद्रा’ में श्रृंगार

नवमी  : 6 माह में 1 बार होता है मां महामाया-समलेश्वरी का ‘वीर मुद्रा’ में श्रृंगार रायपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व की आज नवमी तिथि गुरुवार (14 अक्टूबर) को राजधानी रायपुर के मातेश्‍वरी की ‘वीर मुद्रा’ में भव्‍य शस्‍त्र श्रृंगार किया गया है। पूरे आठों हाथों में शस्‍त्र धारण के साथ ही आर्कषक व दुर्लभ दर्शनीय श्रृंगार हैं। यह शस्त्र सिंगार पूरे वर्ष भर में मात्र 2 बार ही नवरात्रि पर्व में ज्योति विसर्जन के दूसरे दिन अर्थात कन्या पूजन राजभोग वाले दिन ही किया जाता है। [caption id="attachment_3383" align="aligncenter" width="1024"] मां महामाया[/caption]  

कन्या पूजन व राजभोग

प्राचीन परम्परा के अनुसार, रायपुर के महामाया मंदिर में ज्योति विसर्जन के बाद ही कन्या पूजन किया जाता है , कन्या पूजन के समय मंदिर परिसर में जितनी भी संख्या में कन्या और भैरव रूप में छोटे बच्चे उपस्थित रहते थे। सभी की विधि विधान से पूजा करके भोजन कराया जाता है।

मध्यान्ह महाआरती

इसके बाद मध्यान्ह की आरती होगी, जो कि नवरात्रि पर्व के सम्पन्न होने वाली मध्यान्ह महाआरती रहती है। इसके पश्चात माता जी को राजभोग लगेगा। 9 दिन पर्यन्त केवल मध्यान्ह में फलाहारी भोग ही लगता है, लेकिन आज से माता जी को समस्त प्रकार के षडरस व्यंजन का भोग लगेगा, फिर 9 दिन रात तक लगातार खुली रहने वाला मन्दिर कुछ समय विश्राम के लिए बन्द कर दिया जाता है। इस तरह से आश्विन पर्व की नवरात्रि सम्पन्न हो जायेगा। माता रानी आप सबको स्वस्थ - दीर्घायु रखें आपकीं सभी मनोकामना पूरी करें। (पण्डित मनोज शुक्ला महामाया मंदिर रायपुर) Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर… मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround