तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त किया।  महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार हुए। पुलिस लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है। सरगुजा। छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिला नशीली सामाग्रियों की तस्करी को लेकर बदनाम है। अभी कुछ दिनों से पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्करों का पर्दाफाश कर रही है। गुरुवार को 220 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। जिसकी कीमत 22 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही एक महिला समेत 3 तस्कर भी गिरफ्तार किये गए हैं। बुधवार को भी 1 करोड़ 10 लाख रुपए का ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद किया था।

खालपारा पम्प हाउस के पास कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, खालपारा पम्प हाउस के पास महिला मानमति सिंह (55 वर्ष) के कब्जे से एक लाख कीमती 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है।
  • प्रकाश गुप्ता (35 वर्ष) झारखंड से ब्राउन शुगर लेकर सरगुजा पहुंचे थे। उसके पास से 1 लाख रुपए के 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।
  • सुनील प्रसाद (32 वर्ष) के पास से 20 लाख कीमती 200 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है।
  • इस तरह तीनों आरोपियों के पास से 22 लाख के 220 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

सासाराम बिहार से था ब्राउन शुगर

  • सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज 
  • मुख्य आरोपी सुनील प्रसाद पिछले 10 साल से सासाराम बिहार से ब्राउन शुगर का खेप गढ़वा से लाता था।
  • फिर उसे अंबिकापुर और आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।
  • मुख्य आरोपी पहली बार पकड़ा गया है।
  • स्थानीय आरोपी प्रकाश गुप्ता 6 महीने पहले ब्राउन शुगर के केस में सजा काट कर जेल से निकला था।

सरगुजा पुलिस ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए का ब्राउन शुगर किया था जब्त 

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को भी सरगुजा पुलिस ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए का ब्राउन शुगर और हेरोइन जब्त किया था। बिहार और झारखण्ड की एक महिला समेत 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली थी। आरोपी गीता सोनी के पास 502, पप्पू सोनी के पास 108, रशेल एक्का के पास से 21 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया। इसके अलावा 101 ग्राम हेरोइन भी जब्त किया गया था। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ब्राउन शुगर जब्त : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं… बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround