लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार...
लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी करते हुए दो महिला और युवक गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासपुर-रायपुर लोकल ट्रेन में चोरी और पॉकेटमारी की घटना सामने आई है। जिसमें पॉकेटमार दो महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।तीनों आरोपियों को न्यायलय के सामने पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
लोकल ट्रेन में गश्त और चेकिंग
दरअसल, सहायक सुरक्षा आयुक्त ने ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके बाद रेस्क्यू टीम भाटापारा स्टेशन में रायपुर-बिलासपुर लोकल ट्रेन में गश्त और चेकिंग के लिए निकली। चेकिंग के दौरान दो महिला को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
भीड़ का फायदा उठाकर पर्स की चोरी
दोनों महिला भीड़ का फायदा उठाकर पर्स चोरी कर रही थी। जिसमें 13 सौ, आधार कार्ड, यात्रा टिकट था। दोनों महिलाओं को चोरी के पर्स के साथ जीआरपी चौकी भाटापारा ले गए। दोनों महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। जिसका नाम विजेता और मनीषा के रूप में हुई।
पीड़ित ने भाटापारा कोतवाली थाना में चोरी की लिखित शिकायत दिया। इसके बाद दोनों महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जनरल कोच में यात्रियों की पॉकेटमारी
वहीं दूसरी घटना बिलासपुर-रायपुर ट्रेन में हुई। एक शख्स पीछे से जनरल कोच में भीड़ भाड़ में यात्रियों की पॉकेटमारी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी का नाम हनुमान प्रसाद गुप्ता है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
ब्राउन शुगर जब्त : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround