आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खिलाफ केस, जानें पूरा मामला

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खिलाफ केस, जानें पूरा मामला दुर्ग। आंगनबाड़ी केंद्र में तीन साल की मासूम को बंद करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पर आरोप लगाया गया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दरअसल, धमधा ब्लाक के टेमरी में बुधवार की सुबह बच्चे आंगनबाड़ी पहुंचे थे। इस दौरान आंगनबाड़ी में पढ़ाई के बाद सभी बच्चे अपने घल चले गए थे। आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता नीतू बेर और सहायिका अश्वनी बेर भी आंगनबाड़ी बंद कर अपने घर चली गई थी। जब तीन साल की मासूम बच्ची आंगनबाड़ी से अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन परेशान हो गए। गांव में खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे बाद ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी से आवाज सुनी। इसके बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। और आगनबाड़ी कार्यकर्ता और साहयिका की लापरवाही पर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने इसकी शिकायत लिटिया सेमरिया चोकी में केस दर्ज कराई है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी 336 के तहत केस दर्ज किया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर… मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround