पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की 7 नई रक्षा कंपनी, रक्षा क्षेत्र में भारत बनेगा आत्मनिर्भर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी पर राष्ट्र को रक्षा क्षेत्र की 7 नई कंपनी समर्पित की। इन कंपनियों में पिस्टल से लेकर फाइटर प्लेन तक बनाई जाएगी। कंपनियों को तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों से 65 हजार करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। ये कंपनियां गोला-बारूद और विस्फोटक, वाहन, हथियार और उपकरण, सैन्य सुविधा आइटम, ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स गियर, पैराशूट और सहायक उत्पादों का उत्पादन करेगी। इन कंपनियों के हथियार निर्माण से भारतीय सेना को मजबूती मिलेगी।
केंद्र सरकार का यह फैसला भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि यह शुभ संकेत हैं कि विजयादशमी के दिन यह कार्यक्रम हो रहा है। शस्त्र पूजन से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भारत शक्ति को ही सृजन का माध्यम मानता है।
निर्णय पिछले 15-20 साल से अटका था
भारत ने अपनी आजादी के 75वर्षों में प्रवेश किया है। जो काम दशकों से अटके थे, देश उन्हें पूरा कर रहा है। सात नई कंपनियों की शुरुआत देश की संकल्प यात्रा का हिस्सा है। यह निर्णय पिछले 15-20 साल से अटका हुआ था। मुझे भरोसा है सातों कंपनियां आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का आधार बनेंगी।
आजादी के बाद फैक्ट्री अपडेट नहीं हुई
पीएम मोदी बोले कि हमारी आर्डिनेंस फैक्ट्री दुनिया की शक्तिशाली फैक्ट्री के रूप में जानी जाती थीं। इनके पास लंबा अनुभव है। विश्व युद्ध के समय इनका दमखम दुनिया ने देखा है। आजादी के बाद इन फैक्ट्रियों को अपडेट करने की जरूरत था। इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। समय के साथ भारत सामरिक चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर हो गया। इन परिस्थितियों से परिवर्तन लाने में ये कंपनियां भूमिका निभाएंगी।
डिफेंस सेक्टर में रिफॉर्म
भारत में आधुनिक सैन्य इंडस्ट्री के विकास का लक्ष्य है। पिछले सात वर्षों में देश ने आत्मनिर्भर भारत के तहत काम किया है। आजादी के बाद पहली बार हमारे डिफेंस सेक्टर में इतने बड़े रिफॉर्म हो रहे हैं। सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सात नई रक्षा कंपनियों का संदर्भ देते हुए कहा कि सरकार ने देश की रक्षा तैयारियों में आत्मनिर्भरता में सुधार के कदम के तहत आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को एक विभाग से सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाले सात निगमों में बदलने का निर्णय किया है।
ये है 7 नई रक्षा कंपनी
- एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड,
- ट्रूप कंफर्ट्स लिमिटेड,
- इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड,
- म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड, अवनी आर्मर्ड व्हीकल्स,
- ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड,
- यंत्र इंडिया लिमिटेडो
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर : छत्तीसगढ़ के शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स, आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने का दावा…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर…
मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround