दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
जशपुर। पत्थरगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों दर्दनाक की मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी ने एक मौत की पुष्टि की है। हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
कार ने रौंदा, फिर भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा
बताया जा रहा है कि कार में भारी मात्रा में गांजा रखा था। भीड़ के पास पहुंचने पर ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया। और श्रद्धालुओं को कुचल दिए। लोगों को कुचलने के बाद कार सवार भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने कार का पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद कार में आग लगा दी।
ये घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। उस वक्त 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे थे। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जशपुर शहर में चक्काजाम कर दिया। जिससे आवगमन अवरूद्ध हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि 20 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से गांव में भारी आक्रोश है। घायलों से किसी को मिलने नहीं दिया गया। कलेक्टर, एसपी और आलाधिकारी घटना स्थल पर मौजूद है। पत्थरगांव के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है।
कार ने पहले एक व्यक्ति को रौंदा, फिर श्रद्धालुओं पर चढ़ाया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार सवार ने भीड़ के पहले एक व्यक्ति को कुचला था। जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए भीड़ उसके पीछे भागी। तब कार सवार युवक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। इतने में सामने माता का विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों पर भी कार चढ़ा दी। कार की टक्कर से गौरव अग्रवाल (21) नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे ग्रामीण मौत बता रहे हैं।
गाड़ी चला रहे आरोपियों के नाम
बबलू विश्वकर्मा (21) पिता राधेश्याम सिंगरौली, बैढ़न
शिशुपाल साहू पिता रामजन्म साहू 26 निवासी बरगवान थाना बरगंवा जिला सिंगरौली
दोनों आरोपियों की भीड़ ने जमकर पिटाई की। इसके बाद कार पर आग लगा दी। थाने का भी घेराव किया गया। एसआई पर गांजा तस्करी कराने का ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया जांच का आदेश
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले में जांच के आदेश दिए है। साथ ही कहा है कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
हादसे में सिर्फ एक की मौत- एसपी
घटना के बाद एसपी विजय अग्रवाल और कलेक्टर रितेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जब दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
कलेक्टर रितेश अग्रवाल का कहना है पत्थलगांव में दुखद घटना हुई है। पहली प्राथमिकता लोगों के इलाज व घायलों के उपचार की है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया है। आरोपी को भीड़ से बचाने पुलिस उसे रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर गई है।
आरोप के बाद एसआई निलंबित
मतृक और घायल के परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने एसआई पर गांजा तस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। एसआई को निलंबित कर दिया है।
पत्थरगांव की घटना पर सीएम भूपेश बघेल ने जताय दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर के पत्थरगांव की घटना पर शोक जताया है। उन्होंने मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं। बघेल ने घटना ह्दय विदारक बताते हुए कहा कि कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। हादसे में दिवगत की आत्मा की शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1448982686102540292
पूर्व सीएम रमन सिंह ने पत्थरगांव की घटना पर जताया शोक, 50 लाख मुआवजे की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार…
तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround