सीमेंट ट्रांसपोर्टस संगठन का हड़ताल खत्म, मंत्री से मुलाकात के बाद इन मुद्दों पर बनी सहमति...
सीमेंट ट्रांसपोर्टस संगठन का हड़ताल खत्म, मंत्री से मुलाकात के बाद इन मुद्दों पर बनी सहमति...
रायपुर। प्रदेश में सीमेंट ट्रांसपोर्टस संगठन की हड़ताल खत्म हो गई है। वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत थे। दोनों पक्षों की सहमति के बाद आंदोलन वापस लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। इसके बाद दोनो पक्षों की सहमति से फरवरी 2021 में बढ़े 12 प्रतिशत माल भाड़े में 13 प्रतिशत जोड़ा गया है। अभी 15 अक्टूबर 2021 तक कुल 25 प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ाने आदेश दे दिया गया है।
सीमेंट ट्रांसपोर्टस संगठन का बढ़ाया भाड़ा
बता दें कि बेस भाड़ा फरवरी 2021 को मानकर सीमेंट इंडस्ट्रीज़ मे परिवहन होने वाले सभी जिन्सो (फलाई ऐश बल्कर , किल्कंर, कोयला , जिप्सम आदि) पर लागू होगा। इसमें जिन कम्पनियों ने मार्च 2021 के बाद बस्तर, कोरापुट क्षेत्र में 3 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाया था, वहीं 12 + 3 = 15 प्रतिशत कम करके बस्तर, कोरापुट क्षेत्र में 10 प्रतिशत माल भाड़ा बढ़ाया जाएगा।
15 अक्टूबर तक 25 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाना होगा
जिन सीमेंट कंपनियों द्वारा कई स्टेशन में भाड़ा कम किया गया था उनको फरवरी 2021 का बेस भाड़ा पकड़कर कुल अभी 15 अक्टूबर 2021 तक 25 प्रतिशत भाड़ा बढ़ाना होगा। जो कंपनियां फरवरी 2021 के पहले बीडिंग सिस्टम से चल रही थी जिनका कोई बेस भाड़ा नहीं था, वह अपने नजदीक वाली कंपनी का भाड़ा लिस्ट को बेस मानते हुए वृध्दि करेंगी।
साथ ही कुछ बातों पर जिन पर सहमति नहीं हुई, उन्हें परिवहन आयुक्त कार्यालय में 15 नवंबर 2021 की बैठक बुलाया जाएगा। बैठक में उसे सुना जाएगा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर : छत्तीसगढ़ के शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स, आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने का दावा…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर…
मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround