रायपुर ट्रेन में ब्लास्ट : प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुई घटना, CRPF के जवानों को आई चोट, एक निजी अस्पताल में भर्ती

रायपुर ट्रेन में ब्लास्ट : प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुई घटना, CRPF के जवानों को आई चोट, एक निजी अस्पताल में भर्ती रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में सीआरपीएफ (CRPF ) के 4 जवान घायल हो गए। फिलहाल सभी जवान सुरक्षित है। घटना सुबह 6.30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, झारसगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। इस ट्रेन में सीआरपीएफ की टीम समान लोडिंग कर रही थी। इसी दौरान इग्साइटर सेट और एसडी कार्तिज जो कि ट्यूब लॉचिंग में उपयोग होता है। उसका एक बाक्स ट्रेन के बोगी नंबर नौ के गेट पर हाथ से गिर गया। इसके बाद ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी जवानों को हल्की चोटें आई है।

जवानों को ज्यादा चोट नहीं

घटना के बाद मौके पर सीआरपीएफ डीआईजी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। ट्रेन 7.15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई। राहत की बात है कि हादसा ट्रेन के बाथरूम के पास हुई। यही कारण है कि जवानों को ज्यादा चोट नहीं आई। सभी जवान सुरक्षित है।

घायल जवानों का नाम

चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील, दिनेश कुमार पैकरा है। यह हादसा रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 में हुआ। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार… तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं… बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround